{"_id":"f146fb2f599a82b190b42c4a3dce10bb","slug":"duplicate-voters-will-be-removed-after-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के बाद हटाए जाएंगे डुप्लीकेट वोटर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के बाद हटाए जाएंगे डुप्लीकेट वोटर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Mar 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग की ओर से मतदाता सूची से डुप्लीकेट वोटर्स के नाम चुनाव के बाद हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की मतदाता सूची में 7500 से ज्यादा डुप्लिकेट वोटर्स हैं। लेकिन, मतदाता सूची से नाम काटने की लंबी प्रक्रिया के कारण चुनाव विभाग अभी मतदाता सूची से किसी का नाम नहीं काट सकता है।
चुनाव विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अप्रैल के पहले सप्ताह में चुनाव विभाग की ओर से मतदाताओं के घर वोटर स्लिप भेजी जाएगी। ब्लॉक लैवल ऑफिसर (बीएलओ) घर घर जाकर वोटर स्लिप को बांटेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान व मतदाता सूची में उन मतदाताओं के नाम काट देंगे जिनकी या तो डुप्लीकेट वोट बनी है या जिनका निधन हो गया है या जिन्होंने अपना घर बदल लिया है। बीएलओ की रिपोर्ट आने के बाद ही चुनाव विभाग मतदाता सूची से नाम काटेगा।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि शहर के 7500 से अधिक मतदाताओं के डुप्लीकेट वोट बने हैं। चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा के भी दो वोट बने हैं। चुनाव विभाग ने मतदाताओं का डाटा सॉफ्टवेयर के माध्यम से जब चेक किया तो यह स्पष्ट हुआ कि चंडीगढ़ में लगभग 7500 मतदाताओं के दो वोट बने हैं।
इनमें से कई मतदाता ऐसे हैं, जिनके वोट अलग-अलग पते पर हैं। कुछ ऐसे भी मतदाता हैं, जिनका एक वोट चंडीगढ़ में और दूसरा दूसरे शहर में है। नियमों के अनुसार कोई भी जब अपना घर बदलता है तो उसे अपने पिछले घर के पते पर वोट कटवानी पड़ती है।
कोट
मतदाता सूची से डुप्लीकेट वोट चुनाव के बाद कटेंगे। बीएलओ वोटर स्लिप देने के लिए मतदाताओं के घर जाएंगे। इस दौरान यह देखा जाएगा कि किस किस की डुप्लीकेट वोट है। बीएलओ की रिपोर्ट आने पर चुनाव के बाद मतदाता सूची से डुप्लिकेट वोट हटा दिए जाएंगे।
तिलक राज, ज्वाइंट, चीफ इलेक्टोरल अफसर