फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to the late litigation of PU the future of final year students of UIIT destroy

पीयू की लेटलतीफी से कानून और यूआईआईटी के अंतिम वर्ष के छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

Wed, 06 Jan 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Due to the late litigation of PU the future of final year students of UIIT destroy
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी कानून और यूआईआईटी के अंतिम वर्ष के छात्रों की रि-अपीयर परीक्षा नहीं करवा रहा है। इस वजह से छात्रों का परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो रहा है और इससे वे काफी परेशान हैं। वह न तो आगे की कक्षा में दाखिला ले पा रहे हैं और न ही वे कहीं नौकरी के लिए भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में छात्रों ने बताया कि वीसी और परीक्षा नियंत्रक को कई पत्र लिखे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, यूजीसी ने भी निर्देश दिए थे कि सितंबर अंत तक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की ऑनलाइन/ऑफलाइन परीक्षा करवाकर उनका परीक्षा परिणाम जारी किया जाए। इस मामले में पीयू परीक्षा नियंत्रक से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगतराम ने मंगलवार को रि-अपीयर परीक्षा को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। लेकिन कानून और यूआईआईटी की रि-अपीयर को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है। निर्देशों के अनुसार प्रोफेशनल कोर्स, पर्यावरण विभाग के मध्यवर्ती सेमेस्टर के विद्यार्थियों की रि-अपीयर परीक्षा 15 जनवरी को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसके विद्यार्थी डेटशीट https://exams.puchd.ac.in/datesheet.php पर जाकर चेक कर सकते हैं। वहीं परीक्षा के लिए दिशानिर्देश भी पीयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

क्या हैं यूजीसी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दिशा निर्देश
यूजीसी की ओर से 6 जुलाई 2020 को जारी किए गए निर्देशों के अनुसार टर्मिनल सेमेस्टर/अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के अकादमिक और कॅरिअर की प्रगति से संबंधित दूरगामी हितों की रक्षा करने के लिए, संस्थानों को सितंबर, 2020 के अंत तक ऑफलाइन/ऑनलाइन/मिश्रित (ऑफलाइन व ऑनलाइन) मॉड में परीक्षा का आयोजन करवाना आवश्यक है। टर्मिनल सेमेस्टर/ अंतिम वर्ष के विद्यार्थी जिनका बैकलॉग है, उनका अनिवार्य रूप से, संभाव्यता और उपयुक्तता को ध्यान में रखते हुए मॉड में परीक्षा का आयोजन कर मूल्यांकन किया जाना चाहिए। यदि किसी कारणवश टर्मिनल सेमेस्टर या अंतिम वर्ष का विद्यार्थी विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजित परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाता है तो उसे इस तरह के पाठ्यक्रम या पेपर के लिए विशेष परीक्षाओं में उपस्थित होने का अवसर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं छात्र
बार काउंसिल में अभ्यास के लिए नहीं कर पा रहा आवेदन
मेरी लॉ की डिग्री पूरी हो चुकी है। मेरी पांचवीं समेस्टर में रि-अपीयर थी, जिसकी परीक्षा पीयू की तरफ से अभी तक आयोजित नहीं करवाई गई है। पीयू वीसी और परीक्षा नियंत्रक को कई पत्र लिखे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सभी विषय पास नहीं होने और परीक्षा परिणाम नहीं होने के कारण मैं बार काउंसिल में प्रैक्टिस के लिए आवेदन नहीं कर पा रहा हूं। - रजत नैन, पूर्व विद्यार्थी, पीयू लॉ

परीक्षा परिणाम नहीं होने के कारण एमटेक दाखिले का आवेदन रद्द
मेरी चौथे और पांचवें सेमेस्टर में रि-अपीयर थी। इसकी परीक्षा पीयू की तरफ से अभी तक आयोजित नहीं करवाई गई है। मंगलवार को जारी रि-अपीयर के नोटिस में भी यूआईईटी का जिक्र नहीं है। मैंने एमटेक के लिए आवेदन किया था, लेकिन बीटेक की डिग्री नहीं दिखा पाने के कारण मेरा दाखिला रद्द हो गया। वहीं यूनिवर्सिटी की तरफ से मैंने इसके लिए एफिडेविट की भी मांग की थी, लेकिन वो भी मुहैया नहीं करवाया। -अनंत, पीयू यूआईईटी, पूर्व बीटेक छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed