{"_id":"5cfe688ebdec2206fc128491","slug":"due-to-technological-malfunction-air-asia-flight-emergency-landing-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दब गया हाईजैक का बटन, मच गया हड़कंप...चंडीगढ़ में विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दब गया हाईजैक का बटन, मच गया हड़कंप...चंडीगढ़ में विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Tue, 11 Jun 2019 12:19 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (मोहाली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (मोहाली)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
रविवार सुबह 7:30 बजे तकनीकी कारणों के चलते एयर एशिया एयरलाइंस की दिल्ली से श्रीनगर की फ्लाइट की चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
विज्ञापन
दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ान भरने वाली एयर एशिया की इस फ्लाइट में सुबह करीब 7:15 बजे पायलट को खराबी का पता चला। इसके बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट नजदीक होने के कारण ट्रैफिक कंट्रोल ने फ्लाइट की चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई।
विज्ञापन
यात्रियों को एयरक्राफ्ट से बाहर निकाला और श्रीनगर भेजने के लिए एयर एशिया एयरलाइंस की ओर से दूसरा विकल्प तलाशा गया। शाम करीब 4 बजे दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को श्रीनगर भेजा गया। हालांकि सूत्रों की मानें तो फ्लाइट संचालक द्वारा अचानक हाईजैक का बटन दब गया, जिस कारण इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
विज्ञापन