फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to falling temperature, the demand for electricity decreased by 37 MW in three days

Chandigarh News: तापमान गिरने से तीन दिन में 37 मेगावाट कम हुई बिजली की मांग

Tue, 17 Jun 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Due to falling temperature, the demand for electricity decreased by 37 MW in three days
चंडीगढ़। तापमान गिरने से बिजली की मांग में कुछ कमी आई है। सोमवार को शहर में बिजली की अधिकतम मांग 428 मेगावाट दर्ज की गई। इससे सामने आया कि पिछले तीन दिन में करीब 37 मेगावाट तक लोड कम हुआ है। हालांकि पिछले 28 घंटे में देखें तो डिमांड करीब 20 मेगावाट तक बढ़ी है। रविवार को लोड 408 मेगावाट तक गया था।
विज्ञापन


गर्मी की वजह से जून में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही थी। 1 जून को अधिकतम मांग 257 मेगावाट था, वहीं 13 जून को यह 465 मेगावाट तक पहुंच गई थी। हवाएं चलने से मौसम कुछ ठीक हुआ तो मांग में भी इसका असर दिखा। पिछले दिनों मांग ज्यादा होने से शहर में कई जगह फॉल्ट की वजह से कट लगने लगे थे। खासकर रात के समय अगर कहीं बिजली कट लग रहे थे तो तीन से चार घंटे तक परेशानी रहती थी। बिजली विभाग के अनुसार पिछले पांच वर्षों में बिजली की मांग में 24 फीसदी की वृद्धि हुई है। वर्ष 2020 में यह मांग 374 मेगावाट थी, जो इस साल 465 मेगावाट तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पुराने ट्रांसमिशन नेटवर्क की वजह से यह वृद्धि सिस्टम के लिए चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article