फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DTP on Haryana government radar in registry scam

Haryana: रजिस्ट्री घोटाले में हरियाणा सरकार की रडार पर डीटीपी, NOC में फर्जीवाड़े की शिकायतें, जांच होगी

Wed, 27 Jul 2022 01:01 PM IST
ajay kumar सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Jul 2022 01:01 PM IST
सार

नियमों के खिलाफ रजिस्ट्री और अवैध कॉलोनी काटने के मामले में करनाल में मार्च माह में तहसीलदार राजबख्श और डीटीपी विक्रम को विजिलेंस गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया था दोनों ही अधिकारियों ने अवैध कॉलोनियों में पैसे लगा रखे थे। इसके बाद से ही अन्य जिलों के डीटीपी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।

विज्ञापन
DTP on Haryana government radar in registry scam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में रजिस्ट्री घोटाले में राजस्व विभाग के 786 अधिकारियों व कर्मचारियों को चार्जशीट करने के बाद अब डीटीपी (जिला नगर योजनाकार ) सरकार की रडार पर हैं। अवैध कॉलोनियां आबाद कैसे हो गई, इसकी जांच कराई जाएगी। सरकार ने नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से रिपोर्ट तलब की है। पूछा है कि अवैध कॉलोनी में बिजली-पानी और सीवरेज कनेक्शन दिए गए तो संबंधित विभाग ने कार्रवाई क्यों नहीं की।

विज्ञापन

 
रजिस्ट्री घोटाले में अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा को लेकर पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में राजस्व विभाग के साथ-साथ नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया था। किसी कारणवश आला अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे। इसके चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया। आगामी माह दोबारा से बैठक बुलाई जा सकती है। सरकार के एक आला अधिकारी ने बताया कि एनओसी में फर्जीवाड़ा की शिकायतें मिलने के बाद सरकार अब रजिस्ट्री घोटाले में डीटीपी की भूमिका की जांच कराएगी।
विज्ञापन


नियमों को ताक पर रखकर की गईं 64577 रजिस्ट्रियां
तीन अप्रैल, 2017 से 13 अगस्त 2021 तक पंजीकृत दस्तावेजों की जांच में पाया गया था कि नियमों का उल्लंघन कर 64577 रजिस्ट्रियां की गई हैं। विधानसभा के बीते बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने वर्ष 2010 से 2016 तक जमीन की रजिस्ट्रियों में 7-ए के उल्लंघन की जांच का भी आदेश दिया हैं। रजिस्ट्री घोटाले में अब तक राजस्व विभाग के 786 अधिकारियों व कर्मचारियों को चार्जशीट करते हुए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें 133 सब-रजिस्ट्रार, 97 संयुक्त सब-रजिस्ट्रार, 156 लिपिकों और 400 से अधिक पटवारी शामिल हैं। अवैध कॉलोनी बसने के मामले में अब तक जिला नगर योजनाकार कार्यालय के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं की गई। अवैध कॉलोनी बसने से रोकने की जिम्मेदारी इसी विभाग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल में तहसीलदार और डीटीपी की थी सांठगांठ
नियमों के खिलाफ रजिस्ट्री और अवैध कॉलोनी काटने के मामले में करनाल में मार्च माह में तहसीलदार राजबख्श और डीटीपी विक्रम को विजिलेंस गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया था दोनों ही अधिकारियों ने अवैध कॉलोनियों में पैसे लगा रखे थे। इसके बाद से ही अन्य जिलों के डीटीपी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed