{"_id":"5b35b92f4f1c1bf96e8baad1","slug":"dsp-daljit-singh-dhillon-suspend-after-rape-allegation","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नवकिरण' में रेप के आरोपी डीएसपी ढिल्लों पर गिरी गाज, जांच पूरी होने तक रहेंगे सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नवकिरण' में रेप के आरोपी डीएसपी ढिल्लों पर गिरी गाज, जांच पूरी होने तक रहेंगे सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
पीड़िता लड़की की प्रेस कांफ्रेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को नशे की लत लगाकर रेप करने के आरोपों के बाद पंजाब पुलिस ने वीरवार को फिरोजपुर के डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों को सस्पेंड कर दिया। इस मामले में एक वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी को आरोपों की जांच करने का आदेश दिया गया है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मामले में उचित जांच सुनिश्चित करने और दोषी पाए जाने पर डीएसपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आईपीएस अधिकारी और निदेशक पीपीए अनीता पुंज को आरोपों की प्रारंभिक जांच करने और हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा गया है। लुधियाना की लड़की ने कपूरथला में नशा मुक्ति केंद्र के उद्घाटन के दौरान डीएसपी पर आरोप लगाए थे। इससे पहले वीरवार को दिन में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि आरोपों की जांच की जाएगी। यदि डीएसपी दोषी पाया गया, तो कानून के तहत उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
‘डीएसपी ने किया था गर्भवती, नशे के कारण हुआ गर्भपात’
कपूरथला में नशा मुक्ति केंद्र के उद्घाटन के दौरान डीएसपी और एसएचओ पर आरोप लगाने वाली युवतियों में से एक ने वीरवार को जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक व विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा और लुधियाना से विधायक सिमरजीत बैंस उसके साथ थे।
विज्ञापन
इस दौरान युवती ने आरोप लगाया कि उसे डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों अपने घर ले जाकर नशा देता था और फिर शारीरिक संबंध बनाता था। इस कारण वह गर्भवती हो गई, लेकिन नशे की डोज के कारण उसका गर्भपात हो गया था। युवती ने कहा कि उसे डीएसपी ने उसे नशे की लत लगाई और फिर बाकायदा अपने घर बुलाकर कई बार रेप किया। वह उसके साथ लगातार यह करतूत करता रहा।
मामले की निष्पक्ष जांच हो : खैरा
आप नेता सुखपाल खैरा और सिमरजीत बैंस ने कहा कि नशे से हो रही मौतों ने पंजाब में ड्रग्स की तस्वीर साफ कर दी है। पंजाब में नशे की तस्करी में इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद से लगातार पुलिस अधिकारी कटघरे में है। डीजीपी स्तर के अधिकारी को हाईकोर्ट में जाकर शपथ पत्र देना पड़ा और उन केसों की जांच को दबा दिया गया। कपूरथला में युवतियों ने डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों व इंस्पेक्टर बलवीर सिंह के खिलाफ नशा देकर रेप करने के जो आरोप लगाए हैं, वह उसी कड़ी का नतीजा है। उन्होंने मांग की कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच सिटिंग जज से कराई जाए।