{"_id":"5f16cc608ebc3e63a61f2396","slug":"drunken-youth-attacked-student-serious-chandigarh-news-pkl3820110111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने छात्र पर किया हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवक ने छात्र पर किया हमला, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। बापूधाम फेज-1 में घर के बाहर बैठे बीए के छात्र पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। छात्र बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घायल छात्र अश्वनी (20) को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां हालत गंभीर बनी है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी रामकिशन के खिलाफ आईपीसी 324 के तहत मामला दर्ज किया है।
अश्वनी बापूधाम कॉलोनी फेज-1 स्थित मकान नंबर 487 में परिवार समेत रहता है। वह बीए का छात्र है। अश्वनी ने बताया कि 18 जुलाई की रात करीब 11 बजे वह खाना खाकर अपने घर के बाहर बैठ था। इस दौरान वहां से शराब के नशे में धुत आरोपी रामकिशन ने बिना वजह कहासुनी शुरू कर दी। आरोपी ने उसके नाक, बाजू और कमर के पास चाकू से हमला कर दिया। शोर मचने पर आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। सेक्टर 26 थाना पुलिस ने घायल अश्वनी के बयान पर मामला दर्ज किया है। अश्वनी का आरोप है कि पुलिस मामूली धारा लगाकर केस को दबाने में जुटी हुई है।
तीन युवकों ने युवक को पीटा
उधर, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में रंजिशन हल्लोमाजरा निवासी विजय को तीन युवकों ने पिटाई कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने घायल विजय को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर सोनू, सौरव और अमन के खिलाफ आईपीसी 323, 341 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।