फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drunken workers murdered their partner

नशे में धुत श्रमिकों ने कर दी साथी की हत्या

Mon, 04 Jan 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Drunken workers murdered their partner
मोहाली। मुल्लांपुर के गांव सलामतपुर में पुरानी रंजिश के चलते नशे में धुत दो श्रमिकों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुल्लांपुर थाने में आरोपियों राम किशोर हसदा और पटवारी हसदा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक का नाम मोहम्मद इलियास था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गांव सलामतपुर में निर्माण कार्य चल रहा है। मृतक के भाई मोहम्मद शमीम ने बताया कि उसका भाई और आरोपी साथ में मजदूरी करते थे। एक जनवरी की रात आरोपियों का उसके भाई के साथ झगड़ा हुआ था। इस दौरान उन्होंने इलियास को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आरोपी उसके भाई को काफी समय से परेशान कर रहे थे। पहले भी कई बार उनका झगड़ा हो चुका था। आरोपियों ने धमकी दी थी कि कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed