फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drunk doctor urinated on cloth seller's thela

Jalandhar News: अब जालंधर में नशे में धुत डॉक्टर ने कपड़े वाले की फड़ी पर किया पेशाब, विरोध पर थप्पड़ जड़ा

Sat, 08 Jul 2023 12:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Jul 2023 12:36 AM IST
सार

ईएसआई अस्पताल की एसएमओ कुलविंदर कौर ने कहा कि उनके पास मामले की शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर वह इसे आगे उच्च अधिकारियों तक जरूर पहुंचाएंगी। डॉक्टर के मेडिकल टेस्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिकायत आती है तो मेडिकल भी करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Drunk doctor urinated on cloth seller's thela
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

मध्य प्रदेश में आदिवासी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार जैसा मामला पंजाब के जालंधर में सामने आया है। यहां ईएसआई अस्पताल के एक डॉक्टर ने नशे में धुत होकर कपड़े बेचने वाले की फड़ी पर पेशाब कर दिया। फड़ी लगाने वाले अरुण सहगल ने जब इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। उसके साथ एक अन्य डॉक्टर भी था और वह भी नशे में था। 

विज्ञापन


फड़ी वाले व्यक्ति ने डॉक्टर को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन डॉक्टर ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद फड़ी वाले ने साथ के एक खोखे वाले व्यक्ति धर्मपाल को मदद के लिए बुलाया तो उक्त डॉक्टर ने उसे भी थप्पड़ मारा। मामला बिगड़ता देख फड़ी वाले ने आसपास के दुकानदारों व यूनियन वालों को बुला लिया। डॉक्टर ने उनके साथ भी बहस शुरू कर दी। जब मामला बातचीत से नहीं सुलझा तो आखिर में दुकानदारों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने डॉक्टर को कार में बैठाया और उसे ईएसआई अस्पताल ले गई। वहां से थोड़ी देर बाद डॉक्टर को उसके घर छोड़ आई।
विज्ञापन


पीड़ित अरुण सहगल ने बताया कि डॉक्टर लड़खड़ाता आया और उसकी फड़ी के पास पेशाब करने लगा। उसने डॉक्टर से विनती की कि इससे उसकी रोजी-रोटी चलती है। यहां पर पेशाब मत कीजिए। इतने में गुस्साए व नशे में धुत डॉक्टर ने उसे थप्पड़ मार दिया। उधर, इस मामले के बारे में ईएसआई अस्पताल की एसएमओ कुलविंदर कौर ने कहा कि उनके पास मामले की शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर वह इसे आगे उच्च अधिकारियों तक जरूर पहुंचाएंगी। डॉक्टर के मेडिकल टेस्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिकायत आती है तो मेडिकल भी करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed