फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drugs Addicted Girl Run Away with Drugs Smuggler from Amritsar of Punjab

अमृतसरः नशे की लत से बचाने को जिस बेटी को जंजीरों से बांधा, वह नशा तस्कर के साथ भाग गई

Mon, 16 Sep 2019 12:30 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 16 Sep 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Drugs Addicted Girl Run Away with Drugs Smuggler from Amritsar of Punjab
फाइल फोटो
नशे के दलदल में फंसी बेटी को बचाने के लिए मां ने उसे जंजीरों से बांध दिया और वहीं नशा तस्कर के साथ भाग गई। मामला अमृतसर का है। मां ने शिकायत थाना रंजीत एवेन्यू में दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने लिखा है कि जो नशेबाज उसकी बेटी को नशे की पुड़िया सप्लाई करता था, वही उसे भगाकर ले गया है।
विज्ञापन


इसी आरोपी ने उसकी बेटी को अपने जाल में फांस कर चिट्टा शहर के कॉलेज की लड़कियों में बिकवाया था। इसी कारण उसने अपनी बेटी को जंजीरों से बांध कर रखा था। उसकी बेटी का सबसे बड़ा धोखेबाज मौका पाते ही उनकी बेटी को भगाकर ले गया है। पीड़िता ने गुहार लगाई कि उसकी बेटी के खिलाफ भी नशा करने और नशा बेचने वालों का साथ देने के आरोप में केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


बेटी को नशे का आदी बनाकर साजिशन गिरोह में शामिल किया गया है, इसकी जांच हो तो कई चेहरे सामने आएंगे। बता दें कि चंडीगढ़ में बतौर ब्यूटीशियन काम करती इस लड़की को एक युवक से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि लड़की के पति ने ही उसे नशा का आदी बना दिया और बाद में तलाक दे दिया। मां बेटी को चंडीगढ़ से अमृतसर के रंजीत एवेन्यू स्थित लाल क्वार्टर में ले आई। नशा छुड़ाओ केन्द्र कई बार ले गई, इलाज भी हुआ लेकिन युवती बाद में फिर नशा करने लगी। हालत यहां तक हो गई कि नशे के चलते उसे जंजीरों में बांध दिया गया।

जंजीरों में बंधी महिला खबरों की सुर्खियां बनी तो बात चंडीगढ़ जा पहुंची। सांसद गुरजीत औजला घर पहुंचे तो पुलिस के आला अधिकारी व जिला प्रशासन भी युवती के घर पहुंचा। पंजाब सरकार ने घर में ही डाक्टरों को इलाज करने की हिदायत दी। इसके बाद युवती की जंजीरें खोल दी गई। आरोप है कि शनिवार रात को उक्त आरोपी घर आया और उसे अपने साथ ले गया।

थाना रंजीत एवेन्यू के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि बीती रात बतौर ड्यूटी अफसर मेरे पास शिकायत आई है। महिला एएसआई को जांच सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed