{"_id":"587f60754f1c1b700df00432","slug":"drug-smuggling-on-indo-pak-border-at-firozpur-bsf-caught-drugs-of-billions-and-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर नशे की तस्करी, BSF ने पकड़ी 15 करोड़ की हेरोइन और हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बॉर्डर पर नशे की तस्करी, BSF ने पकड़ी 15 करोड़ की हेरोइन और हथियार
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Wed, 18 Jan 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर में बॉर्डर से पकड़ी गई करोड़ों की हेरोइन
इंडो-पाक बॉर्डर पर नशे की तस्करी खुलेआम जारी है। बुधवार सुबह बीएसएफ ने 15 करोड़ की हेरोइन के साथ हथियार बरामद किए। फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी बस्ती राम लाल के पास पाकिस्तानी तस्कर कंटीली तार के ऊपर से भारतीय सीमा में कुछ फेंकते हुए नजर आए। यह देखते हुए गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों ने उन्हें ललकारा तो वे घनी धुंध का फायदा उठाकर भाग गए।
सर्च अभियान चलाया गया तो मौके से लगभग पंद्रह करोड़ की हेरोइन, एक चाइनिज पिस्टल, दो मैगजीन व तेरह कारतूस बरामद हुए। बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आर.एस कटारिया ने बताया कि बुधवार सुबह बीएसएफ की बटालियन-77 के जवान बीओपी बस्ती राम लाल के पास कंटीली तार के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। पाकिस्तानी तस्करों ने फेंसिंग के ऊपर से हेरोइन व असलहा फेंका।
पैकेट के जमीन पर गिरते आवाज आने पर बीएसएफ के जवान सतर्क हो गए। लेकिन धुंध का फायदा उठाते हुए तस्कर वहां से भाग गए। बीएसएफ ने उक्त घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया तो वहां से हेरोइन के तीन पैकेट, जिनका वंजन ढ़ाई किलोग्राम, एक चाइनिज पिस्टल व तेरह कारतूस बरामद हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत लगभग पंद्रह करोड़ रुपये आंकी गई है।