फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug smugglers playing in hands of Pakistan intelligence agency Inter Services Intelligence

Drugs in Punjab: कनाडा और अमेरिका में बैठे तस्कर-आतंकी फैला रहे नशे का जहर, ISI के साथ बनाया तालमेल

Thu, 24 Aug 2023 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 04:09 PM IST
सार

हाल ही में जिस तेजी से पंजाब में हेरोइन की खेप आई है, उससे केंद्रीय व प्रदेश खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ गई है। दिक्कत यह है कि पाकिस्तान से तस्कर अब पंजाब में नहीं बल्कि कनाडा अमेरिका में संपर्क कर डील कर रहे हैं।

विज्ञापन
Drug smugglers playing in hands of Pakistan intelligence agency Inter Services Intelligence
drugs

विस्तार

पंजाब में नशे की जड़ें काफी गहरी हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के हाथों में खेल रहे हेरोइन तस्कर कनाडा और अमेरिका के जरिए पंजाब में हेरोइन की सप्लाई कर रहे हैं। इसमें कनाडा व अन्य यूरोपिन देशों में बैठे पंजाबी मूल के तस्कर अहम रोल अदा कर रहे हैं। इस पूरे खेल में आतंकवादी संगठन भी आईएसआई के साथ मिल गए हैं क्योंकि आतंकियों के लिए हेरोइन भारत में तस्करी करके धन जुटाने के लिए प्रमुख मादक पदार्थ रहा है। 
विज्ञापन


हाल ही में जिस तेजी से पंजाब में हेरोइन की खेप आई है, उससे केंद्रीय व प्रदेश खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ गई है। दिक्कत यह है कि पाकिस्तान से तस्कर अब पंजाब में नहीं बल्कि कनाडा अमेरिका में संपर्क कर डील कर रहे हैं। लिहाजा, इस पूरे नेटवर्क को तोड़ पाना केंद्रीय व सूबे की एजेंसियों के लिए काफी मुश्किल है क्योंकि पाकिस्तान से कनाडा व अमेरिका में क्या डील हो रही, यहां से बैठकर इसको पता लगाना आसान नहीं है। लिहाजा, तस्कर अब खुलकर पाकिस्तान से खेप भिजवा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ludhiana: पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशु के घर ED की रेड, दफ्तर में भी टीम ने दी दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा में भी नशे की सप्लाई में पंजाबी मूल के लोग जुटे हुए हैं और पिछले साल कनाडा में 25 तस्करों का गैंग गिरफ्तार हुआ, जिसको गुरबख्श सिंह ग्रेवाल, सुखवंत बराड़, परमिंदर गिल, हरबलजीत सिंह तूर, अमरबीर सिंह सरकारिया, हरबिंदर कौर भुल्लर आदि चला रहे थे।

केंद्रीय एजेंसियों ने मुंबई बंदरगाह से हेरोइन की भारी खेप बरामद की थी, जिसमें चोहला साहिब का रहने वाला तस्कर प्रभजीत सिंह गिरफ्तार हुआ था। उसका चचेरा भाई इंद्रजीत सिंह कनाडा की जेल में है। उसके खिलाफ चरस का कारोबार करने का मुकदमा दर्ज है। प्रभजीत का एक बड़ा भाई अमृत सिंह चोहला साहिब में रहता है। वह शादीशुदा है। उसकी पत्नी भी कनाडा में रहती है। बेल्जियम में रहने वाला भूरा का भी हथियार सप्लाई में अहम रोल है। उसका पंजाब में हेरोइन सप्लाई में भी बड़ा हाथ है। भूरा के कई सहयोगी राज्य में हेरोइन के साथ पकड़े जा चुके हैं।

नवप्रीत नव 
पुर्तगाल से कनाडा में पहुंचने वाला नवप्रीत सिंह नव पंजाब पुलिस ही नहीं एनआईए के लिए सिरदर्द बन चुका है। माझा के गांव वजीर भुल्लर निवासी नवप्रीत सिंह हेरोइन तस्करी का बेताज बादशाह बन चुका है। वह जहां पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों का करीबी है, वहीं अफगानिस्तान के हेरोइन के सौदागरों का बड़ा डीलर बन चुका है। 

नवप्रीत सिंह नव ने दिल्ली में 354 किलो हेरोइन की खेप पुर्तगाल से अपने तस्करों के जरिये जालंधर के जमशेर वासी गुरप्रीत गोपी व गुरजोत गोलू को भिजवाई थी, जिसको आगे केमिकल मिलाकर एक हजार किलो बनाकर पंजाब व अन्य प्रदेशों में बेचा जाना था। वहीं मुंबई बंदरगाह से हेरोइन की जो हजारों किलो की खेप बरामद हुई है, वह भी नवप्रीत सिंह नव ने ही भिजवाई थी। आला अधिकारियों की माने तो पंजाब में जितनी खेप आ रही हैं, उसमें अप्रत्यक्ष रूप से नवप्रीत नव का हाथ है। नवप्रीत सिंह नव ने अपने पिता व परिवारिक सदस्यों को कनाडा शिफ्ट करवा लिया है। कनाडा से सीधा पाक डील होती है और बाद में पंजाब सीमा का इस्तेमाल कर खेप मंगवाई जा रही हैं।

लक्की पटियाल व लंडा भी जुटे
लक्की पटियाल पंजाब का नामी गैंगस्टर रहा है, अब उसका संपर्क बब्बर खालसा से बन चुका है। पटियाल अब अरमानिया पहुंच चुका है और पाकिस्तान में बैठे बब्बर खालसा के हरविंदर रिंदा का खासमखास है। पटियाल अब लखविंदर लंडा के साथ मिल चुका है। लंडा कनाडा में है और दोनों हरविंदर रिंदा के करीबी रहे हैं। दोनों पाकिस्तान में बैठे नारको टेरेरिजम का नेटवर्क चलाने वाले लोगों के साथ संपर्क में है। बेशक दोनों कनाडा व अरमानिया में है लेकिन उनका कारोबार पंजाब में ही चल रहा है।


बलाचौर का सोनू खत्री पुलिस को चकमा दे पहुंचा अमेरिका 
राजेश सोनू खत्री भी पंजाब में हेरोइन सप्लाई का काफी लंबा चौड़ा नेटवर्क फैला रहा है। वह टेलीग्राम कॉल के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाता है और बाद में पंजाब भेज रहा है। पहले वह पंजाब में था लेकिन गच्चा देकर अमेरिका पहुंच गया है। हाल ही में कुछ समय पहले सोनू खत्री ने ही गुजरात के भुज में हेरोइन उठाने की लोकेशन पंजाब के एक ट्रक चालक किंदा को बताई थी, जिससे 38 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री प्रोफेशनल क्रिमिनल है। उसके खिलाफ 19 केस दर्ज हैं। जो कत्ल, फ्रॉड, ड्रग स्मगलिंग जैसे संगीन केसों में दर्ज हुए हैं।

हमारी तरफ से पूरी ताकत लगाई जा रही है 
पंजाब के कानून व्यवस्था के स्पेशल डीजी अर्पित शुक्ला का कहना है कि पंजाब पुलिस बहादुर फोर्स है और नशे को खत्म करने के लिए कृतसंकल्प है। काफी तस्कर विदेशों में बैठकर आप्ररेट कर रहे हैं। डीजीपी गौरव यादव भी लगातार केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल बना रहे हैं। मैने भी बीएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक की है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पंजाब में नशा भिजवा रही है और इसमें विदेशों में बैठे कई शातिर तस्कर इस नेटवर्क का हिस्सा बने हुए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed