{"_id":"5e6b09298ebc3ea83532ec3e","slug":"drug-addicted-bride-out-of-control-in-in-laws-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के अगले दिन दुल्हन को लगी हेरोइन की तलब तो ससुराल में मचा दी खलबली, उतार फेंका चूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के अगले दिन दुल्हन को लगी हेरोइन की तलब तो ससुराल में मचा दी खलबली, उतार फेंका चूड़ा
Fri, 13 Mar 2020 09:46 AM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट(फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट(फिरोजपुर)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 13 Mar 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के अगले ही दिन दुल्हन को हेरोइन की तलब लग गई तो वह आपे से बाहर हो गई और उसने ससुराल में खलबली मचा दी। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। ममदोट में एक दिन पहले शादी करके आई दुल्हन ने नशे की तलब लगने से ससुराल वालों से हेरोइन की मांग की। दुल्हन की इस मांग को सुनकर ससुराल वाले हैरान रह गए।
हेरोइन नहीं मिलने पर दुल्हन ने चूड़ा उतारकर फेंक दिया। ससुराल वाले किसी तरह उसे जिले के एक नशा छुड़ाओ सेंटर में लेकर पहुंचे और दवा देकर शांत किया। सूत्रों के मुताबिक, जिले के एक नशा छुड़ाओ सेंटर में ससुराल पक्ष के लोग सोमवार को 21 वर्षीय दुल्हन को लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुल्हन नशे की आदी थी। रात के समय अचानक दुल्हन को हेरोइन की तलब उठी।
उससे हेरोइन के बिना रहा नहीं जा रहा था। उसने पति से हेरोइन की मांग की। हेरोइन नहीं मिलने पर दुल्हन ने हंगामा मचा दिया। रात के समय सास और ससुर किसी तरह दुल्हन को लेकर नशा छुड़ाओ सेंटर पहुंचे। दुल्हन को दवा देकर शांत किया गया और उसकी काउंसिलिंग की गई। पता चला कि दुल्हन दो साल से नशा कर रही थी। डॉक्टर ने दवा देकर दुल्हन को घर भेज दिया।