{"_id":"d9e720f7a853b0382e77dbb4c1d5749c","slug":"dropping-by-jail-gopal-kanda-preparing-for-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटते ही चुनाव की तैयारी में जुटे कांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से छूटते ही चुनाव की तैयारी में जुटे कांडा
ब्यूरो/अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Mar 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरहोस्टेस सुसाइड मामले में हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने जेल से जमानत पर छूटते ही नई पार्टी बनाकर विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वे नई पार्टी बनाकर भाजपा से गठबंधन कर सकते हैं लेकिन लोकसभा चुनाव में कोई भागीदारी नहीं करेंगे। सिरसा के विधायक गोपाल कांडा से मंगलवार को चंडीगढ़ में अमर उजाला ने विशेष बातचीत की।
विज्ञापन
कांडा ने बताया कि वे प्रदेश में लोगों से राय ले रहे हैं। उनसे राय लेने के बाद ही पार्टी गठित की जाएगी और विधानसभा की सब 90 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़े करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनके दादा जनसंघ की टिकट पर सिरसा से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं और वह बदलाव उनकी पार्टी के जरिए संभव होगा।
कांडा के एक निकटवर्ती ने बताया कि दरअसल वे विधानसभा में गैर जाट वोटरों का ध्रुवीकरण करना चाहते हैं। हालांकि उनकी पार्टी जाट बाहुल्य सीटों पर जाटों को भी टिकट देगी मगर गैर जाट बाहुल्य सीटों पर गैर जाटों को तवज्जो दी जाएगी।
गोपाल कांडा के करीबियों ने बताया कि कांडा का संपर्क भाजपा के शीर्षस्थ नेतृत्व से है। विधानसभा चुनाव से पहले वे अपनी पार्टी का संगठन प्रदेश में खड़ा कर लेंगे।
उसके बाद भाजपा-हजकां गठबंधन के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन होगा। अगर किसी कारणवश गठबंधन नहीं हो पाया तो विधानसभा चुनाव के बाद संभव हो सकता है। वह उनकी पार्टी के जीतने वाले विधायकों की संख्या पर निर्भर करेगा।