{"_id":"618bc9b3a3bbe06a0d68ad9d","slug":"drone-seen-near-international-border-in-gurdaspur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: सर्दी आते ही पाकिस्तान की नापाक हरकत शुरू, गुरदासपुर में दो बार दिखा ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: सर्दी आते ही पाकिस्तान की नापाक हरकत शुरू, गुरदासपुर में दो बार दिखा ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग
Wed, 10 Nov 2021 07:22 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Nov 2021 07:22 PM IST
सार
सर्दी शुरू होते ही पाकिस्तान की नापाक हरकतें भी शुरू हो गई हैं। ड्रोन के माध्यम से पाक ने पंजाब में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। हालांकि मुस्तैद बीएसएफ जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। एक बार फिर पंजाब के गुरदासपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की खबर है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं हा रहा है। मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही उसने गुरदासपुर सीमा में ड्रोन के जरिए अपनी हरकत तेज कर दी हैं। मंगलवार-बुधवार की देर रात बीएसएफ की पोस्ट चंदुवंडाला पर पाकिस्तान की ओर से दो बार ड्रोन की गतिविधि दर्ज की गईं। हालांकि दोनों बार सीमा पर सतर्क जवानों ने फायरिंग कर तत्काल उसे लौटने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देर रात करीब 12.15 बजे बीओपी चंदुवंडाला के जवानों ने ड्रोन की तेज आवाज सुनी तथा उस पर कुल 12 फायर किए। फायरिंग के साथ ही तत्काल ड्रोन वापस चला गया। वहीं, करीब 35 मिनट बाद ही 12.50 बजे दोबारा फिर उसी दिशा से उसी पोस्ट पर ड्रोन ने घुसपैठ करने की कोशिश की।
विज्ञापन
जवानों ने फिर 2 फायर कर उसे वापस मुड़ने पर मजबूर कर दिया। वहीं, बीएसएफ और पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। इस संबंध में एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि सर्च के दौरान पुलिस को वहां से कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
पंजाब में ड्रोन से हथियार और नशा भेज रहा पाकिस्तान
सितंबर 2019: खेमकरण में एके टाइप की पांच राइफलें, 150 कारतूस, सात पिस्तौल ड्रोन ने गिराए। यह ड्रोन ओवरलोडिंग के कारण क्रैश हो गया था।
दिसंबर 2020: बीएसएफ ने कोट रजादा में 70 राउंड फायरिंग की लेकिन ड्रोन हथियार गिराकर वापस लौट गया।
22 दिसंबर 2020: गुरदासपुर में पाक ड्रोन ने 11 ग्रेनेड गिराए, जो सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद किए।
22 फरवरी 2021: गुरदासपुर सेक्टर में बीएसएफ ने पाक ड्रोन पर फायरिंग की थी।
18 जून 2021: पाक से ड्रोन के माध्यम से भेजे गए 50 पिस्तौल स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने बरामद किए
आठ अगस्त 2021: पुलिस ने ड्रोन से गिराए टिफिन बम, तीन किलोग्राम आरडीएक्स, पांच ग्रेनेड और सौ कारतूस बरामद किए।