{"_id":"613bb4868ebc3eb34c7e63c8","slug":"drone-from-pakistan-threw-6-kg-heroin-consignment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से आए ड्रोन ने फेंकी छह किलो हेरोइन की खेप, बीएसएफ ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से आए ड्रोन ने फेंकी छह किलो हेरोइन की खेप, बीएसएफ ने की फायरिंग
Sat, 11 Sep 2021 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर/तरनतारन
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर/तरनतारन
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से वीरवार की रात 11.15 बजे बीओपी हवेलियां के पास ड्रोन के माध्यम से छह किलो हेरोइन भेजी गई। ड्रोन देखते ही बीएसएफ के जवानों ने करीब 16 राउंड फायर किए।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह सर्च अभियान शुरू किया गया तो हेरोइन के छह पैकेट बरामद किए गए। हालांकि सर्च अभियान अभी भी जारी है। नौशहरा ढाला इलाके की सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने रात को 11.15 बजे पाक के इलाके से भारतीय इलाके में दाखिल होते ड्रोन को देखा।
विज्ञापन
चौकसी बरतते हुए जवानों ने ड्रोन पर करीब 16 राउंड फायर किए। शुक्रवार सुबह साढ़े 4 बजे सर्च अभियान शुरू किया गया। इस दौरान बीओपी नौशहरा के पास हेरोइन के छह पैकेट मिले, जिनको कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रति पैकेट का वजन एक-एक किलो था।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों ने हेरोइन घरिंडा थाना की पुलिस के हवाले कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अमृतसर सेक्टर के डीआईजी भूपिंदर सिंह ने बताया कि सीमा पर चौकसी है और सुरक्षा बल किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं।