Amritsar: आधी रात को फताहपुर केंद्रीय जेल में घुसा ड्रोन, पूरे पंजाब में अलर्ट, जांच में निकला खिलौना
रविवार रात करीब एक बजे अचानक एक ड्रोन जेल के अंदर घुसा और कुछ समय उड़ान भरने के बाद जेल में ही गिर गया। इसके गिरते ही जेल के सायरन और हूटर बजना शुरू हो गए। जेल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी और जेल की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में केंद्रीय जेल फताहपुर में रविवार आधी रात को एक ड्रोन घुस गया, जिससे हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने किसी गैंगस्टर या आतंकवादी को छुड़ाने को लेकर हुआ हमला समझ पूरे शहर की नाकेबंदी करवा सर्च अभियान शुरू कर दिया।
इस सूचना के मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी जेल पहुंच गए। पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों ने वहां सर्च अभियान शुरू कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि वहां पास ही कालोनी में रहने वाले बच्चों ने यह टॉय ड्रोन उड़ाया था और इस दौरान ही रिमोट से अनियंत्रित होने के बाद जेल परिसर में पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: Ludhiana Loot: लुधियाना पुलिस ने कोटकपूरा में दबोचे तीन बदमाश, करोड़ों की लूट में शामिल होने की आशंका
रात एक बजे जेल में घुसा ड्रोन
सूत्रों के मुताबिक रविवार रात करीब एक बजे अचानक एक ड्रोन जेल के अंदर घुसा और कुछ समय उड़ान भरने के बाद जेल में ही गिर गया। इसके गिरते ही जेल के सायरन और हूटर बजना शुरू हो गए। जेल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी और जेल की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया।
इस बीच ही पुलिस के सीनियर अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के जेल में पहुंच गए। इसके साथ ही पूरे पंजाब में अलर्ट करवा दिया। समझा जा रहा था कि यह हमला जेल में बंद किसी गैगस्टर या किसी आतंकवादी को छुड़ाने के लिए किया गया हो सकता है। पूरे शहर में नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। इधर जेल में पहुंचे पुलिस बल ने भी सीआरपीएफ के साथ मिल कर जेल में सर्च अभियान चलाया गया। रात करीब सवा दो बजे पुलिस ने जेल परिसर में एक टॉय ड्रोन बरामद किया।
एक व्यक्ति हिरासत में
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान पता चला कि वहां पास ही कालोनी में रहने वाले बच्चों ने यह टॉय ड्रोन उड़ाया था और इस दौरान ही रिमोट से अनियंत्रित होने के बाद जेल परिसर में पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने अनिल नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पता चला कि अनिल की बेटी ने यह ड्रोन उड़ाया था, जो अनियंत्रित होकर जेल परिसर में घुस गया। हालांकि इसे लेकर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। वहीं दूसरी तरफ पता चला है कि पुलिस इसमें एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने सोमवार सुबह अटारी सेक्टर के गांव सैदपुर कलां से एक ड्रोन बरामद किया है। गांव के बाहर गुरुद्वारा के निकट बरामद यह क्वाटकॉप्टर मॉडल का डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके पूरी तरह से टूटी हालत में था। बल के जवानों ने ड्रोन को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया।
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बल के जवान सोमवार सुबह अमृतसर के सीमांत गांव सैदपुर कलां के पास रूटीन गश्त रहे थे। इस बीच करीब 7.20 बजे जवानों को गांव के बाहर ड्रोन होने की सूचना मिली। जवानों ने तुरंत पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान शुरू कर दिया। सर्च करते-करते जब बल के जवान गांव के बाहर स्थित गुरुद्वारा के पास पहुंचे, तो उन्हें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त एक ड्रोन दिखाई दिया, जिसे तुरंत कब्जे में ले लिया।