फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dronacharya, arjun and dhyanchand award winners will be online

‘द्रोणाचार्य, अर्जुन और मेजर ध्यानचंद’ होने जा रहे ऑनलाइन

Tue, 22 Sep 2015 06:23 PM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 22 Sep 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
dronacharya, arjun and dhyanchand award winners will be online

अब पूरी दुनिया द्रोणाचार्य, अर्जुन और ध्यानचंद को जानेगी। बहुत जल्द ये ऑनलाइन हो जाएंगे। चौंक गए न जानकर।

विज्ञापन


दरअसल, हरियाणा के हरियाणा के ‘द्रोण, अर्जुन और ध्यानचंद’ अवार्ड विजेताओं की पूरी जानकारी ऑनलाइन करने की तैयारी चल रही है, ताकि सारी दुनिया उनके बारे में जाने।

इस दिशा में कवायद शुरू हो गई है। विजेताओं की फोटो से लेकर मेडल जीतने और अवार्ड मिलने तक की पूरी जानकारी ऑनलाइन मिलेगी।

इससे फायदा यह होगा कि यदि देश में कोई बड़ी चैंपियनशिप होती है तो उस खेल से जुड़े अवार्डी की फोटो और उपलब्धियों से प्रचार आसान हो जाएगा। साथ ही उस खेल से जुड़े खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

4 द्रोणाचार्य, 80 अर्जुन और सात ध्यानचंद अवार्डी

dronacharya, arjun and dhyanchand award winners will be online

प्रदेश में 14 द्रोणाचार्य, 80 अर्जुन और सात ध्यानचंद अवार्डी हैं। यहां सबसे पहले 1961 में हिसार के पहलवान उदय चंद को अर्जुन अवार्ड मिला था और उसके बाद फेहरिस्त लंबी होती चली गई। इसमें बड़े पहलवान रहे स्व. मा. चंदगीराम, इंडियन टीम के क्रिकेटर स्व. मंसूर अली खां पटौदी, भारत को पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव जैसे नाम भी जुड़े।

वहीं, सबसे पहले द्रोणाचार्य अवार्ड एथलीट बहादुर सिंह और ध्यानचंद अवार्ड वॉलीबाल खिलाड़ी ओमप्रकाश को मिला था। इनके बारे में अभी तक खेल विभाग की वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं थी, बल्कि इंटरनेट पर भी केवल यह जानकारी मिलती थी कि वह कहां का रहने वाला है और उसे कब अवार्ड मिला है।

अब हरियाणा के ‘द्रोण, अर्जुन और ध्यानचंद’ से जुड़ी पूरी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर मिलेगी। प्रदेश के सभी जिलों से द्रोणाचार्य, अर्जुन और ध्यानचंद अवार्ड पाने वालों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

ये हैं मुख्य अर्जुन अवार्डी

dronacharya, arjun and dhyanchand award winners will be online

कर्णम मल्लेश्वरी, जितेंद्र कुमार, अखिल कुमार, विजेंद्र सिंह, गीतिका जाखड़, योगेश्वर दत्त, कृष्णा पूनिया, सरदार सिंह, गीता फौगाट, अमित कुमार, कविता चहल, जयभगवान और मनोज कुमार।

मुख्य द्रोणाचार्य अवार्डी
जगदीश सिंह, हरगोबिंद सिंह, बलदेव सिंह, सुनील डबास और महाबीर सिंह।

खेल विभाग की ओर से हरियाणा के द्रोणाचार्य, अर्जुन और ध्यानचंद अवार्ड पाने वालों का पूरा ब्योरा ऑनलाइन किया जा रहा है। इसे विश्व के किसी कोने से बैठकर देखा जा सकेगा। इसके अलावा उनके सहारे बड़ी चैंपियनशिप में प्रचार किया जाएगा। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन भी मिलेगा।
- ओमपति मल्हान, जिला खेल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed