फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   driver of netaji subhash chandra bose gurdial singh refuse to accept honor

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ड्राइवर रहे गुरदियाल सिंह ने सम्मान लेने से किया इंकार, बताई ये वजह

Tue, 29 Jan 2019 09:19 AM IST
खुशबू गोयल जसवीर सिंह भट्टी, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
जसवीर सिंह भट्टी, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 29 Jan 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
driver of netaji subhash chandra bose gurdial singh refuse to accept honor
गुरदियाल सिंह

जो सम्मान मुझे मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला, अब मैं इस सम्मान का क्या करूंगा। मुझे नहीं चाहिए यह सम्मान। यह कहना है नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ड्राइवर रहे स्वतंत्रता सेनानी गुरदियाल सिंह का। जिन्हें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला ने जैसे ही उन्हें सम्मान देना चाहा, उन्होंने साफ इंकार कर दिया। ऐन मौके पर सम्मान लेने से इंकार कर देने से मौके पर मौजूद अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन


92 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी गुरदियाल सिंह ने अपना रोष जाहिर करते कहा कि विगत 15 अगस्त को उन्हें राष्ट्रपति की तरफ से सम्मानित किया जाना था। जिला प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से उन्हें सम्मान नहीं मिल पाया। इससे वह बहुत निराश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्वतंत्रता सेनानी गुरदियाल सिंह की पुत्रवधू मनप्रीत कौर ने बताया कि विगत 15 अगस्त समागम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी गुरदियाल सिंह का राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चयन हुआ था। जिसके बाद उन्होंने प्रशासन को फाइल बनाकर भेजने की अपील की थी। 

इसके लिए उन्होंने सभी दस्तावेज डीसी दफ्तर की एमई ब्रांच को दे दिए थे। बाद में पटवारी जांच के लिए आए थे और उन्होंने भी जांच में सब कुछ ठीक बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि एमई ब्रांच की ओर से फाइल आगे न भेजे जाने के कारण स्वतंत्रता सेनानी गुरदियाल सिंह राष्ट्रपति से मिलने वाले सम्मान से वंचित रह गए।

 हालांकि समागम के दौरान जब उन्होंने सम्मान लेने से इंकार कर दिया तो मंत्री सिंगला ने सम्मान उनकी झोली में रख दिया, जिसे उनके परिवार वालों ने लेने से इंकार करते हुए लौटा दिया। इसके बाद सिंगला ने मौके पर मौजूद डीसी घनश्याम थोरी को तुरंत इसकी जांच करने के आदेश दिए और लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed