{"_id":"68474a145e7ad8124405f115","slug":"driver-of-a-high-speed-i-20-car-hits-a-pedestrian-causing-his-death-chandigarh-news-c-16-pkl1091-732735-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तेज रफ्तार आई-20 कार चालक ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तेज रफ्तार आई-20 कार चालक ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में तेज रफ्तार आई-20 कार चालक पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में गंभीर घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने हादसे के शिकार सुबोध के दोस्त हल्लोमाजरा निवासी बबलू गौतम की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बबलू गौतम ने पुलिस को बताया कि हल्लोमाजरा का सुबोध इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूरी का काम करता था। रविवार को संबोध गीता प्रेस के पास पैदल सड़क पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार आई-20 कार ने सुबोध को टक्कर मार दी। हादसे में सुबोध गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी कार चालक की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि कार सफेद रंग की थी।