फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Driver and conductor left for CM house, police stopped

Chandigarh News: सीएम हाउस के लिए निकले चालक व परिचालक, पुलिस ने रोका

Tue, 09 May 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Driver and conductor left for CM house, police stopped
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के दौरान चालक व परिचालक अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस के लिए निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें सेक्टर-5 में ही रोक दिया। इसी दौरान पंचकूला रोडवेज डीपू के जीएम अशोक कौशिक मौके पर पहुंचें और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उन्हें जल्द से जल्द विभाग में लगा दिया जाएगा और फ्रेशर के फॉर्म नहीं भरवाएं जाएंगे। जब भी वेकेंसी निकलेंगी सबसे पहले हड़ताल के समय काम करने वाले कर्मचारियों को ही लगाया जाएगा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को ज्ञापन जीएम को सौंपा और वापस धरना स्थल पर पहुंच गए। प्रदीप खरब ने बताया कि रोडवेज की हड़ताल के दौरान चालक व परिचालकों को रखा गया था लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed