फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drinking water supply restored in Manimajra; residents get relief after two days.

Chandigarh News: मनीमाजरा में साफ हुई पेयजल आपूर्ति, दो दिन बाद लोगों को मिली राहत

Fri, 03 Jul 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply restored in Manimajra; residents get relief after two days.
मनीमाजरा। मनीमाजरा की पुरानी आबादी और इंदिरा कॉलोनी में पिछले दो दिनों से गंदा पानी आने की शिकायतों के बाद अब स्थिति सामान्य होने लगी है। नगर निगम अधिकारियों ने दावा किया कि वीरवार शाम तक अधिकांश प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई और लोगों के घरों में साफ पानी पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार मुख्य जलापूर्ति लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण कुछ इलाकों में गंदा पानी पहुंच रहा था। पब्लिक हेल्थ विंग की टीम ने लगातार निगरानी, फ्लशिंग और आवश्यक मरम्मत कार्य कर समस्या पर नियंत्रण पा लिया। निगम का कहना है कि अधिकांश क्षेत्रों में अब पानी की गुणवत्ता सामान्य है। यदि किसी इलाके में अभी भी शिकायत मिलती है तो वहां टीम भेजकर तुरंत समाधान किया जाएगा। साथ ही पानी के नमूनों की लगातार जांच भी की जा रही है, ताकि लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी घर या गली में अब भी गंदा पानी आ रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत निगम को दें। वहीं समाजसेवी पंडित प्रदीप गौतम ने नगर निगम और पब्लिक हेल्थ विंग की टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed