फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dress designer ashley rebello about parineeti chopra

सलमान की ड्रेसिंग सेंस गुड पर परिणति की बैड: एश्ले

Wed, 10 Sep 2014 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Sep 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
dress designer ashley rebello about parineeti chopra

बालीवुड अभिनेता सलमान खान और सैफ अली खान सबसे स्टाइलिश ड्रेस अप होते हैं, जबकि अदाकारा परिणिता चोपड़ा सबसे खराब। फिल्मी सितारों के ड्रेस अप सेंस और उनके लुक पर यह राय दी बालीवुड के मशहूर डिजाइनर और स्टाइलिस्ट एश्ले रिबेलो ने।

विज्ञापन


उन्होंने हाल ही में बिग बॉस-8 में अभिनेता सलमान खान को नया लुक दिया हैं। उन्होंने फिल्म ‘किक’ में सलमान के लिए डिजाइन किया।

वे शनिवार को आईनिफ्ड इंस्टीट्यूट सेक्टर-8 में ‘आर्ट ऑफ डिजाइनिंग’ प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को फैशन डिजाइनिंग के लेटेस्ट ट्रेंड और अपना अनुभव साझा करने पहुंचे। बिग बॉस सीजन-8 में उन्होंने सलमान खान को पायलट का लुक दिया है।
विज्ञापन

युवा डिजाइनर कर रहे हैं इंटरनेट सर्फिंग

dress designer ashley rebello about parineeti chopra

एश्ले जय हो, दबंग-2, एक था टाइगर, बॉडीगार्ड, रेडी और बिग बॉस सीजन-7 सहित कई हिट फिल्मों में डिजाइनिंग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा डिजाइनर मेहनत करने की बताए सिर्फ इंटरनेट सर्फिंग से काम चलाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि नीता लूला और कई बडे़ फैशन डिजाइनर ने इस लाइन में कड़ा संघर्ष किया है।

मलाइका ने मिलवाया था सलमान से

dress designer ashley rebello about parineeti chopra

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान और उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने उन्हें सलमान खान से मिलवाया। ‘हैलो’ फिल्म में उन्होंने  सलमान के लिए पहली बार डिजाइनिंग की। वे मैसूर के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं।

अपनी मां, बहन और दोस्तों के पार्टी के लिए वे कपड़ों का चयन करते थे। रात भर तैयार की सलमान की शेरवानी। एक किस्सा बताते हुए एश्ले ने बताया कि सलमान खान की शेरवानी की एक साइट की कढ़ाई करना वे भूल गए, जिसे शूट से पहले उन्होंने रात भर इसे तैयार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed