फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drama Sardar staged, sheds light on the life of Bhagat Singh

नाटक सरदार का मंचन, भगत सिंह के जीवन पर डाला प्रकाश

Thu, 29 Sep 2022 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Drama Sardar staged, sheds light on the life of Bhagat Singh
चंडीगढ़। पंजाब कला भवन के रंधावा ऑडिटोरियम में बुधवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 115वीं जयंती पर ‘सरदार’ नाटक का मंचन हुआ। इसके लेखक और निर्देशक संजीवन हैं। इसका आयोजन सरघी कला केंद्र मोहाली की ओर से और संगीत नाटक अकादमी दिल्ली के सहयोग से हुआ। सामाजिक घटनाओं पर आधारित एक घंटा 30 मिनट के इस नाटक में 15 कलाकारों ने बेहतरीन भूमिका अदा की। इसमें भगत सिंह के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन

नाटक में दिखाया गया है कि एक नौकर आता है। उसका संबंध आगरा से होता है। नौकर के दादा का आगरा में ढाबा है। उस ढाबे पर भगत सिंह चंद्रशेखर व अन्य क्रांतिकारी खाना खाने आते थे। दादा अपने पोते को क्रांतिकारियों की कहानी सुनाते हैं। वह नौकर जहां नौकरी करता है, उस घर में बच्चों और अन्य लोगों को खाना बनाकर खिलाता है। वह बच्चों को बताता है कि मेरे दादा ने राजा और रानियों की कहानियां नहीं देशभक्तों की कहानियां बताईं। वह बच्चों को यह भी बताता कि भगत सिंह जिंदादिल इंसान थे। नाटक में आज के हालात भी दिखाए गए हैं। एक परिवार में बुजुर्ग, उनका बेटा-बहू और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह बुजुर्ग के अनुसार नहीं चलते हैं। इस कारण वह दुखी और निराश हैं। नाटक में पंजाबी रंगमंच और फिल्मों के कलाकार जसदीप सिंह ने भगत सिंह की भूमिका निभाई है। रंजीवन सिंह ने फनींदर नाथ बोस, रिंकू जैन ने शिव वर्मा और मनदीप सिंह ने प्रकाश सिंह की भूमिका और मनप्रीत मनी ने चंदर (नौकर) की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed