फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dr. shakeel ahmed, bhupinder singh hooda, ashok tanwar, virendra singh statements

'एग्जिट पोल नहीं, भाजपा का पैसा बोल रहा है'

Wed, 14 May 2014 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 May 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
dr. shakeel ahmed, bhupinder singh hooda, ashok tanwar, virendra singh statements

हरियाणा प्रभारी डॉ. शकील अहमद ने कहा, ‘एग्जिट पोल पर भरोसा मत करें। भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए जो पैसा खर्च किया है, उसमें से कुछ पैसा एग्जिट पोल करने वालों को भी दिया है।

विज्ञापन


एग्जिट पोल में 2004 और 2009 में भाजपा की सीटें ज्यादा और कांग्रेस की कम दिखाई थी। बाद में नतीजे गलत निकले और यूपीए की सरकार बनी। मैं दावे के साथ कहता हूं कि इस बार केंद्र सरकार में कांग्रेस की हिस्सेदारी होगी।
विज्ञापन


एग्जिट पोल से कांग्रेस चिंतित है और यह स्वाभाविक है। कांग्रेस पर टूजी, सीडब्ल्यूजी, कोयला घोटाले के आरोप लगे, मगर कांग्रेस और केंद्र सरकार मजबूती से उसका जवाब नहीं दे पाए। भाजपा ने चुनाव प्रचार पर 10000 करोड़ रुपये खर्च किए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

2004, 2009 जैसे नहीं होंगे नतीजे : हुड्डा

dr. shakeel ahmed, bhupinder singh hooda, ashok tanwar, virendra singh statements

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने माना है कि इस बार हरियाणा में लोकसभा चुनाव के नतीजे 2004 और 2009 जैसे नहीं होंगे। कांग्रेस को पिछले दोनों चुनाव में 10 में से 9 सीटें मिली थी। सीएम ने यह बात बुधवार को यहां हुई प्रदेश कांग्रेस की जनरल बाडी में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।

सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हाईकमान नियुक्त करता है। हाईकमान जिसे भी बनाए, कांग्रेस नेता उसकी टांग न खींचें। अगर वे टांग खींचेंगे तो पार्टी को नुकसान पहुंचाएंगे।

कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो समुद्र में भी तैरना जानती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जो भी कार्यक्रम बनाएगी, वे उसके अनुसार काम करेंगे। जिला या हलका स्तर पर बैठकें आयोजित करें, वे स्वयं उसमें जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम करता है, खाली सीटों पर विधानसभा टिकट के लिए उनकी सिफारिश करें। सब कांग्रेस वर्कर मजबूती से चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा हमारे साथी ग्राउंड स्तर पर कम लड़ते हैं।

काम न करने वालों की संगठन में जगह नहीं : तंवर

dr. shakeel ahmed, bhupinder singh hooda, ashok tanwar, virendra singh statements

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा, ‘लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में आज से जुट जाएं। आज से चुनाव का बिगुल बज चुका है।

उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी काम नहीं कर रहे हैं, उनका संगठन में कोई स्थान नहीं है। काम करने वालों को ही संगठन में जगह मिलेगी। संगठन में अनुशासन मजबूत करना होगा। जिन्होंने लोकसभा चुनाव में विरोधी काम किया, उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद संगठन की गतिविधियां तेज होंगी।

सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा। बूथ कमेटियां मजबूत करनी होंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल तथा इंटक आदि भी अपने-अपने कार्यक्रम बनाएं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी अग्रिम संगठनों को पूरा सहयोग मिलेगा।

हमारे कार्यकर्ता भी जातिवाद का शिकार हो गए : बीरेंद्र सिंह

dr. shakeel ahmed, bhupinder singh hooda, ashok tanwar, virendra singh statements

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा, ‘मैंने अपने हलके में बूथ कमेटियां गठित की थी। इस बार चुनाव में हमारे कार्यकर्ता भी जातिवाद का शिकार हो गए। एक जाट बोला चौधरी साहब माफ करना, जाटों की बेइज्जती हो जाएगी इसलिए चौटाला के पोते को जिताना जरूरी है। कांग्रेस के उम्मीदवार अन्य सब पार्टियों के उम्मीदवारों से बेहतर थे।

चुनाव में हम विकास की बात करते हैं मगर अकेले विकास की तस्वीर से लोगों के दिल नहीं जीत सकते। हमें राजनीतिक लड़ाई तेज करनी होगी। युवाओं के लिए योजनाएं बनानी होंगी। विधानसभा चुनाव डेढ़ महीना पहले भी हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे क्या होंगे, यह सबको पता है।’

कटु आलोचना करने वालों पर लगाम जरूरी : मुलाना

dr. shakeel ahmed, bhupinder singh hooda, ashok tanwar, virendra singh statements

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने कहा कि हमारे बीच के कुछ साथी कटु आलोचना करते हैं। विपक्ष वाले तो करते ही हैं। कटु आलोचना करने वालों पर लगाम लगाना जरूरी है। मगर आलोचना करने वालों को इनाम दिया जाता है।

इससे उनके हौसले बुलंद होते हैं। हरियाणा सहप्रभारी आशा कुमारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में खट्ठे-मीठे अनुभव रहे। हरियाणा में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए सभी मिलकर काम करें। जिला, ब्लाक स्तर पर संगठन की गतिविधियां तेज करें और नई कार्यकारिणी जल्द गठित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed