फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr. Priyanka received Young Scientist Award for her research on dengue

Chandigarh News: डॉ. प्रियंका को डेंगू पर किए शोध के लिए मिला यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड

Wed, 20 Nov 2024 03:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Dr. Priyanka received Young Scientist Award for her research on dengue
चंडीगढ़। पीजीआई के वायरोलॉजी विभाग की डॉ. प्रियंका ठाकुर को डेंगू के मरीजों पर किए गए शोध पर यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड मिला है। उन्हें यह पुरस्कार ग्वालियर में आयोजित भारतीय वायरोलॉजिकल सोसाइटी के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विरोकॉन 2024 में दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. प्रियंका ठाकुर को डेंगू के मरीजों की गंभीरता में वायरस प्रतिकृति और साइटोकिन स्टॉर्म के बीच जीन मार्कर की भूमिका पर किए गए शोध कार्य के लिए यह सम्मान मिला। प्रियंका ने बताया कि डेंगू एक स्व-सीमित अरबोवायरल संक्रमण है। वायरस का संक्रमण तब तक जारी रहता है, जब तक दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह के बीच वायुमंडलीय तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं चला जाता। कम वायुमंडल तापमान के कारण मच्छरों का प्रजनन न्यूनतम स्तर पर आ जाता है, जिससे इसका संक्रमण रुक जाता है। उनकी ओर से किए गए अध्ययन से यह पता चला है कि गंभीर डेंगू मामलों में एनएलआरपी-3 इन्फ्लेमेसोम जीन और ऑटोफेगी जीन का महत्वपूर्ण अपरेगुलेशन था, जिससे डेंगू रोग को बढ़ाने के कारणों को समझने की राह आसान हुई। इसकी मदद से इन-विट्रो प्रयोग से डेंगू के गंभीर मरीजों में देखे गए संभावित साइटोकिनिन स्टॉर्म को दूर करने में मदद मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed