फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr. Krishna Midha meets Amit Shah in Delhi after winning jind bypoll

जीत के बाद दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिले डॉ. कृष्ण मिड्ढा, जींद के विकास पर हुई चर्चा

Sat, 02 Feb 2019 09:50 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 02 Feb 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
Dr. Krishna Midha meets Amit Shah in Delhi after winning jind bypoll
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

जींद विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस दौरान जींद के भावी विकास को लेकर चर्चा की गई। डॉ. मिड्ढा ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की और जींद के विकास व भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जींद की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, उसके अनुरूप ही काम होंगे। हालांकि पहले भी जींद के विकास में कोई कमी नहीं आने दी, लेकिन विकास कार्य और तेजी से होंगे। वहीं दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से करीब 20 मिनट तक बात हुई। शाह ने भी जींद की जनता का दिल से आभार जताया है। 
विज्ञापन


डॉ. मिड्ढा के अनुसार अमित शाह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि, जींद की जनता के विश्वास को और अधिक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जींद की जनता ने भाजपा को समर्थन देकर विकास व पारदर्शी प्रशासन पर मोहर लगाई है। वे पहले की तरह ही हमेशा जींद के लोगों के बीच उनके लिए रहेंगे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed