{"_id":"6337c26a44651b348677749c","slug":"dr-gurpreet-wander-becomes-vice-chancellor-of-baba-farid-medical-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरप्रीत वांडर बने बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरप्रीत वांडर बने बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के वीसी
Sat, 01 Oct 2022 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:00 AM IST
सार
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के अशालीन व्यवहार से नाराज होकर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल सांइसेज का वाइस चांसलर पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
डॉ. गुरप्रीत सिंह वांडर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरप्रीत सिंह वांडर को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल सांइसेज का वाइस चांसलर (वीसी) नियुक्त किया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार शाम को एक ट्वीट कर दी। डॉ. वांडर काफी समय से दयानंद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. वांडर के वीसी बनने के बाद बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल सांइसेज की स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
जिक्रयोग्य है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के अशालीन व्यवहार से नाराज होकर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल सांइसेज का वाइस चांसलर पद से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनको बहुत मनाने की कोशिश की परंतु वे इस्तीफा वापस लेने पर तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन