{"_id":"896b3f7436d2e8ee762bd21fb745ee23","slug":"download-mobile-app-to-know-market-discount-offers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस ऐप को डाउनलोड करें, डिस्काउंट ऑफर्स आपकी मुट्ठी में होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस ऐप को डाउनलोड करें, डिस्काउंट ऑफर्स आपकी मुट्ठी में होंगे
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आपको शॉपिंग के लिए बाजार में चल रही डिस्काउंट स्कीम घर बैठे ही पता चल जाया करेगी, बस एक ऐप डाउनलोड करनी होगी। यह मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया है पंचकूला के दो युवाओं ने। इन युवाओं ने खरीदारों की समस्याओं को खत्म करने के लिए इस एप्लीकेशन को तैयार किया है।
विज्ञापन
एप्लीकेशन का उपयोग करते मार्केट में चलने वाले ताजा डिस्काउंट का पता लगाया जा सकता है। आफलाइन मार्केट के लिए तैयार की गई इस एप्लीकेशन का नाम है वाउफर। जिसमें ट्राइसिटी की हर मार्केट को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल एप्लीकेशन का उपयोग करके एलांते माल, सेक्टर-17 और मोहाली के नार्थ कंट्री माल के शोरूम में चलने वाले डिस्काउंट आसानी से पता चल सकेंगे। दो माह के भीतर इस एप्लीकेशन में ट्राइसिटी के सभी शोरूम को कवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
रजत बंसल और अमित अरोड़ा ने बताया कि इस एप्लीकेशन का ख्याल इसलिए आया, क्योंकि आनलाइन मार्केट का क्रेज काफी बढ़ गया है। जबकि आनलाइन मार्केट से ज्यादा आफलाइन मार्केट की खरीदारी होती है। जिसमें ग्राहक के पास कई विकल्प होते हैं और उनको ज्यादा डिस्काउंट भी मिलता है।
पंचकूला सेक्टर-7 के रहने वाले रजत बंसल ने बताया कि इस एप्लीकेशन को तैयार करने में छह माह का समय लगा, जिसमें उनकी मदद एक आईटी फील्ड के दोस्त सिमरन ने की।
एप्लीकेशन में क्या क्या है
रजत बंसल ने बताया कि इस एप्लीकेशन में कुल 23 कैटेगरी हैं। जिसमें कपड़े, बच्चों के कपड़े, ज्वेलरी, व्हीकल्स, हेल्थ केयर एंड मेडिसिन, बुक्स एंड कोचिंग, रियल इस्टेट एंड फाइनेंस, इलेक्ट्रानिक्स एंड एसेसरीज, ग्रोसरी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं, होटल और ट्रेवल्स, होम डेकोर और फर्निशिंग, जनरल सर्विसेज में मिलने वाले डिस्काउंट शामिल हैं। इस एप्लीकेशन के लिए ग्राहकों को कोई पेमेंट नहीं करना होगा।
नजदीकी स्टोर का ऑफर
अमित अरोड़ा ने बताया कि वाउफर एप्लीकेशन में एक नेविगेशन सिस्टम है, जोकि जीपीएस के माध्यम से ग्राहकों के आसपास के इलाके के डिस्काउंट को उसके सामने रख देगा। इससे ग्राहकों को सामान खरीदने के लिए दूर नहीं जाना होगा। इस एप्लीकेशन के माध्यम से स्टोर्स और दुकानों पर एक ही आइटम पर चलने वाले डिस्काउंट की तुलना भी की जा सकती है।
अमित अरोड़ा
स्कूलिंग-शिशु निकेतन सेक्टर-22
कॉलेज-जीसीसी सेक्टर-42 चंडीगढ़
रजत बंसल
स्कूलिंग-शिशु निकेतन सेक्टर-22
कालेज-पंजाब यूनिवर्सिटी (कारेस्पांडेट)
चार्टेड एकाउंटेंट (स्टूडेंट्)