फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Door-to-door garbage collectors end strike

Chandigarh News: डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्टर ने खत्म की हड़ताल

Wed, 01 Jan 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collectors end strike
चंडीगढ़। शहर के लोगों ने डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्टर की हड़ताल खत्म होने पर राहत की सांस ली है। पिछले दो दिन से हड़ताल के कारण लोगों के घरों में कूड़ा काफी मात्रा में जमा हो जाने से लोग चिंतित थे। यह हड़ताल मंगलवार को समाप्त होने पर दोपहर में ही कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां चल पड़ीं, तब लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से शहर की सड़कों पर गंदगी का अंबार लग गया था। डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्टर मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। नगर निगम ने उनकी मांगों पर सहमति जताते हुए संकट का समाधान किया। नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर गुरविंदर सिंह सोढ़ी ने कर्मचारियों के साथ बैठक में उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पहले वह कमर्शियल और मार्केट एरिया के वेतन की जांच करेंगे। इसके लिए एक समिति बनाई गई है। इस समिति के नतीजे जल्द ही सामने आएंगे। विवादित लेबर रेट को भी तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्टर्स यूनियन के प्रधान धर्मवीर राणा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत हमारे संघर्ष की है। हमारे साथी कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाई और उनकी एक अपील पर सभी साथी हड़ताल के दौरान कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। अब स्थिति सामान्य होने की ओर बढ़ रही है। नगर निगम ने भरोसा दिलाया है कि उनकी जायज मांगों का उचित समाधान किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed