फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Door to door garbage collector on one day strike today in Chandigarh

Chandigarh News: कर्मचारी हड़ताल पर, आज नहीं उठेगा घर-घर से कचरा

Mon, 11 Jul 2022 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Jul 2022 12:43 AM IST
सार

पिछले दो साल में कलेक्टर पहली बार हड़ताल कर रहे हैं। घरों से कचरा लेने के लिए नगर निगम का सोसाइटी का समझौता हुआ था। पिछले एक साल से कमिश्नर और मेयर से मिलने का समय मांगा जा रहा है।

विज्ञापन
Door to door garbage collector on one day strike today in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चंडीगढ़ में समझौते के अनुसार काम न होने पर घर-घर से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। सोमवार को कर्मचारी घरों से कचरा नहीं उठाएंगे। इस संबंध में डोर-टु-डोर गारबेज कलेक्शन सोसाइटी के सदस्यों की रविवार को बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि काम छोड़ो हड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन


संगठन के चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि इस दौरान कोई प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। विरोध स्वरूप डोर-टु-डोर गारबेज कलेक्शन की गाड़ियां नहीं चलने दी जाएंगी। सैनी ने कहा कि इस समय सभी कलेक्टर नगर निगम के साथ हुए समझौते के अंतर्गत काम कर रहे हैं। नगर निगम की ओर से पूरे शहर में कचरा इकट्ठा करने के लिए 399 गाड़ियां चल रही हैं। 
विज्ञापन


पिछले दो साल में कलेक्टर पहली बार हड़ताल कर रहे हैं। घरों से कचरा लेने के लिए नगर निगम का सोसाइटी का समझौता हुआ था। पिछले एक साल से कमिश्नर और मेयर से मिलने का समय मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि समझौते में कुछ शर्तें तय हुई थीं, जिसमें कर्मचारी तो अपनी शर्तें पूरी करते हुए काम कर रहे हैं लेकिन नगर निगम को जो करना था उस पर अभी तक विचार नहीं किया गया है। एक दिवसीय हड़ताल के बावजूद निगम में हमारी सुनवाई नहीं हुई तो भविष्य के प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed