{"_id":"5c567678bdec22093e7bffb0","slug":"domestic-violence-allegation-by-wife-on-shri-patna-sahib-jathedar-gyani-iqbal-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह पर आरोप, '4 शादियां की हैं, पत्नी को मारते पीटते हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह पर आरोप, '4 शादियां की हैं, पत्नी को मारते पीटते हैं'
Sun, 03 Feb 2019 10:38 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व अपनी दूसरी पत्नी पर सफाई देने वाले तख्त श्री हरमंदिर साहिब श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह पर अब बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल, जिस पत्नी को लेकर सफाई दी वही बीवी बलजीत कौर का एक शिकायत पत्र लेकर महिलाओं का शिष्टमंडल श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा।
इसमें बीबी बलजीत कौर ने ज्ञानी इकबाल सिंह पर चार शादियां करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सिखों के महान तख्त पर बैठे इस जत्थेदार ने उनको कई बार पीटा है। महिलाओं की अगुवाई कर रही दिल्ली की सूरबीर कौर ने कहा कि इस पत्र को लेकर बीबी बलजीत कौर को स्वयं हाजिर होना था, लेकिन बीमार होने के कारण उन्होंने हमें अकाल तख्त साहिब भेजा है।
बीबी सूरबीर कौर ने कहा कि जत्थेदार इकबाल सिंह एक धार्मिक व्यक्ति होने का दावा करते हैं, लेकिन निजी जीवन में वे अपनी पत्नी को किस तरीके से मानसिक व शारीरक तौर पर प्रताड़ित करते हैं, यह सुनकर सिर शर्म से झुक जाता है।

पत्र में इकबाल सिंह की पत्नी ने ये सब बताया
बीबी बलजीत कौर की ओर से अकाल तख्त को लिखे पत्र को पढ़कर सुनाते हुए उन्होंने कहा कि वह जत्थेदार इकबाल सिंह की पत्नी हैं। उनका आनंद कारज ज्ञानी इकबाल सिंह के साथ वर्ष 2003 में हुआ था। आनंद कारज से पहले इकबाल सिंह ने उनसे झूठ बोला कि उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है।
आनंद कारज के समय संत करमजीत सिंह यमुनानगर व महंत चमकौर सिंह भी मौजूद थे। आनंद कारज के बाद जब वह तख्त साहिब पहुंचीं तो उन्हें अपने साथ बड़े धोखे का पता चला। उनकी पहली पत्नी जिंदा थी। जब उन्होंने इस बारे में उनसे बात करनी चाहती तो जत्थेदार लड़ाई झगड़ा करने लगे और मारने-पीटने लगे। अब बात-बात पर ऐसा होता है।
वहीं पूरा मामला सुनने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले पर पांच सिंह साहिबान की बैठक में विचार किया जाएगा। मौके पर बीबी इंदरजीत कौर, बीबी रविंदर कौर, बीबी मंजीत कौर व बीबी बलविंदर कौर भी मौजूद थीं।