फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   domestic flights from chandigarh modern Airport start

एयर पैसेंजर्स के लिए खुशखबरी, इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू

Mon, 19 Oct 2015 07:58 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Oct 2015 07:58 AM IST
विज्ञापन
domestic flights from chandigarh modern Airport start

एयर पैसेंजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी। देश के पहले ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज से फ्लाइट्स शुरू होने जा रही है। एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली से आने वाली जेट एयरवेज की पहली फ्लाइट लैंड करेगी। वहीं, यहां से पहली फ्लाइट सुबह करीब 8.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। रनवे रिपेयरिंग के चलते 16 से 18 अक्तूबर तक चंडीगढ़ से उड़ानें बंद कर दी गई थीं। इस दौराम एयरपोर्ट अथॉरिटी ने घरेलू एयरपोर्ट से नए टर्मिनल पर शिफ्टिंग का काम पूरा करवाया।
विज्ञापन


इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए इंतजार:
अभी ट्राइसिटी के यात्रियों को चंडीगढ़ से इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए आवेदन करने वाले पांच कंपनियों की फाइल केंद्रीय मंत्रालय में अटकी हुई है। इन कंपनियों ने केंद्रीय सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के पास आवेदन किया है। इनमें तीन देशी व दो विदेशी कंपनियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए एयरपोर्ट के लिए चलेंगी चार नई बसें

domestic flights from chandigarh modern Airport start

19 अक्तूबर से इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डोमेस्टिक फ्लाइट्स की शुरुआत की जा रही है। रनवे रिपेयरिंग के चलते 16 से 18 अक्टूबर तक चंडीगढ़ से उड़ाने बंद कर दी गई थी। सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़।
 
एमएस दुहन, डायरेक्टर चंडीगढ़ एयरपोर्ट ने बताया कि 19 अक्तूबर से सिड्युल के मुताबिक एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का आवागमन होगा। ।

सोमवार से शुरू हो रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए (चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग) सीटीयू चार नई बसें चलाएगा। लोगों की मांग के हिसाब से बाद में बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। सीटीयू के बेड़े में हाल ही में शामिल हुईं कोरोना की नई बसों को एयरपोर्ट के लिए लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed