फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dogs Saved The Newborn Baby In Kaithal Of Haryana

मां ने नवजात को नाले में फेंका, कुत्तों ने रखी इंसानियत की लाज, बचाई मासूम की जान

Fri, 19 Jul 2019 02:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dogs Saved The Newborn Baby In Kaithal Of Haryana
पहली फुटेज में नवजात को फेंकती मां और दूसरे में कुत्तों ने बचाई जान - फोटो : अमर उजाला

एक महिला ने अपनी ममता का ख्याल नहीं रखा, लेकिन जानवरों ने इंसानियत को शर्मसार होने से बचा लिया। दरअसल, जन्म देने के एक दिन बाद महिला ने अपनी नवजात बच्ची को पॉलिथीन में बंद करके नाले में फेंक दिया। कुछ देर बाद एक कुत्ते ने पॉलिथीन को नाले से खींचकर बाहर निकाला। इसी बीच दो और कुत्ते आ गए। 

विज्ञापन


उन्होंने पॉलिथीन को झिंझोड़ा तो उसमें से बच्ची के रोने की आवाज आई। इसी बीच उनमें से एक कुतिया आगे आई और बच्ची की सुरक्षा में खड़ी हो गई। दोनों कुत्ते थोड़ी दूरी पर खड़े हो गए। तभी वहां से एक महिला गुजरी तो उसने बच्ची को देखा। फिर लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन


घटना सीसीटीवी में कैद है। बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, हालत नाजुक होने की वजह से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात महिला पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dogs Saved The Newborn Baby In Kaithal Of Haryana
इस महिला ने बच्ची को देखा फिर लोगों की मदद से बचाया - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में गुरुवार सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर एक महिला पॉलिथीन को नाले में फेंकती हुई दिख रही है। उसके बाद कुत्ते इस पॉलिथीन को नाले से बाहर खींच लेते हैं। बच्ची के रोने पर कुत्ते उसके चारों ओर मंडराने लगते हैं।

कुछ देर बाद करनैलो देवी नामक महिला ने बच्ची को देखा और लोगों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। करीब एक घंटे बाद पुलिस को कॉलोनी निवासी मुख्त्यार सिंह खुद थाने से लेकर आए। फिर बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉ दिनेश कंसल ने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक है। बच्ची करीब 1130 ग्राम की है। एसएचओ सिटी प्रदीप कुमार ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। शीघ्र ही महिला का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed