{"_id":"6439b7f6f5beb421c00c5846","slug":"dog-problem-in-the-city-dog-pound-will-be-ready-by-the-end-of-may-in-raipur-kalan-chandigarh-news-c-16-pkl1043-114906-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शहर में कुत्तों की समस्या, मई के आखिर तक तैयार होगा रायपुर कलां में डॉग पौंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शहर में कुत्तों की समस्या, मई के आखिर तक तैयार होगा रायपुर कलां में डॉग पौंड
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कुत्तों की समस्या बढ़ती जा रही है। आए दिन विभिन्न सेक्टरों में कुत्तों के काटने की घटनाएं हो रही हैं। दूसरी तरफ, रायपुर कलां में नगर निगम की तरफ से बनाए जा रहे डॉग पौंड की समयसीमा को निगम ने आगे बढ़ा दिया। पहले यह 31 मार्च तक बनकर तैयार होना था, लेकिन अब इसके मई के आखिर तक शुरू होने की संभावना है।नगर निगम की सदन की बैठक में भी कुत्तों की समस्या का मुद्दा उठा था। पार्षदों ने कहा कि वार्ड में कुत्तों का आतंक इस कदर है कि लोग सैर करने से निकलने के लिए कतराने लगे हैं। प्रमुख सड़कों के साथ गलियों में भी कुत्ते झुंड में बैठे रहते हैं। ये न सिर्फ बच्चों व बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं, बल्कि युवाओं को भी अपना शिकार बना रहे हैं। यही हाल रात के अंधेरे में बाइक से घर लौटने वाले बाइक चालकों का है, जिन्हें देखते ही कुत्ते हमला करने की कोशिश करते है। स्वयं को बचाने के फेर में बाइक चालक अनियंत्रित होकर हादसे के शिकार हो रहे हैं। इस पर नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि रायपुर कलां में 310 केनल की क्षमता वाला एक अत्याधुनिक डॉग पौंड जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। 30 अप्रैल तक डॉग पौंड का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर व अन्य सामान को खरीदने आदि के लिए टेंडर किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में 15 से 30 दिन तक लग सकता है। उम्मीद है कि मई के आखिर तक इस केंद्र को शुरू कर दिया जाएगा। केंद्र के शुरू होने के बाद कुत्तों की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
कुत्तों को केंद्र तक ले जाने के लिए चार और गाड़ियां खरीदेगा निगम
आयुक्त मित्रा ने बताया कि रायपुर कलां के डॉग पौंड तक कुत्तों को ले जाने का जिम्मा किसी एनजीओ या निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा। इसके लिए टेंडर होगा। निगम की तरफ से जल्द की टेंडर भी जारी किया जाएगा। साथ ही निगम भी चार गाड़ियां खरीदने जा रहा है, जिसका प्रस्ताव अगली वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में लाया जाएगा। बता दें कि रायपुरकलां के इस डॉग पौंड में एक डॉग केयर यूनिट भी होगी, जहां घायल कुत्तों का इलाज किया जाएगा। इसमें कुत्तों के लिए एक प्रयोगशाला, एक अस्पताल और एक ऑपरेशन थिएटर भी होगा। लावारिस कुत्तों की नसबंदी के साथ ही उनका टीकाकरण भी किया जाएगा। करीब 2 से 2.50 एकड़ में बन रहे इस सेंटर में करीब एक समय पर 310 कुत्तों को रखने की सुविधा होगी।