फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dog bitten by a woman

महिला को कुत्ते ने काटा

Sat, 02 Nov 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Dog bitten by a woman
चंडीगढ़। सेक्टर-21 बी में कुत्तों का आतंक है। शुक्रवार सुबह एक कुत्ते ने घर में काम करने आई महिला को काट लिया। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। काम निपटाकर महिला घर के बाहर खड़ी थी। अचानक पीछे से एक कुत्ते ने आकर उसकी टांग पर काट लिया। महिला को सेक्टर-19 स्थित डिस्पेंसरी ले जाया गया, जहां उसे टीका लगाया गया।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए सदस्य कुलदीप सिंह गिल ने बताया कि डेढ़ साल में पच्चीस से ज्यादा लोगों को कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। पीड़ित लोगों में अधिकतर दूसरे सेक्टरों से काम के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि कुत्ताें के डर से लोगों ने टहलना भी छोड़ दिया है। बच्चों को घरों से बाहर भी नहीं भेज सकते। पूरे सेक्टर में 50 से ज्यादा कुत्ते हैं, जो उधम मचाते रहते हैं। पैदल ही नहीं गाड़ियों पर भी ये कुत्ते झपटते हैं। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। कुत्तों की समस्या भयानक रूप ले चुकी है। रोजाना सेक्टर-19 डिस्पेंसरी में डॉग बाइट के 30-35 केस आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed