{"_id":"5d0f27c88ebc3e0fee2fc81e","slug":"dog-attack-on-two-girl-child-in-faridkot-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूंखार कुत्ते ने दो मासूम बच्चियों को नोच डाला, एक की चली गई जान, जो बचाने गया उसे भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूंखार कुत्ते ने दो मासूम बच्चियों को नोच डाला, एक की चली गई जान, जो बचाने गया उसे भी नहीं छोड़ा
Sun, 23 Jun 2019 04:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 23 Jun 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट के गांव बीड़ भोलूवाला में एक कुत्ते ने धान की रोपाई में लगे प्रवासी मजदूर परिवार के दो मासूम बच्चों को नोच डाला। आठ माह की लड़की की मौत हो गई जबकि दो साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्चियों की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे एक मजदूर को भी कुत्ते ने नोच डाला।
विज्ञापन
घायल बच्ची व मजदूर को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीड़ भोलूवाला में धान की रोपाई का काम जोर-शोर से चल रहा है। इसमें दूसरे राज्यों से आए मजदूरों के परिवार जुटे हुए हैं। बीड़ भोलूवाला के किसान सुखदेव सिंह व तरसेम सिंह ने बताया कि उनके खेत में मूलरूप से यूपी निवासी मजदूर शंभुराम का परिवार धान की रोपाई कर रहा था। उसकी दो बच्चियां राधा (8 माह) व कोमल (2 साल) खेतों के पास खेल रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान वहां पर आए एक लावारिस कुत्ते ने दोनों बच्चियों पर धावा बोल दिया। आठ माह की बच्ची राधा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो साल की दूसरी बच्ची कोमल भी गंभीर रूप से घायल हो गई। कुत्ते के हमले के बाद बच्चियों की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे मजदूर रौणकी सिंह को भी कुत्ते ने नोच डाला।
विज्ञापन
गांववासियों ने यह कुत्ता पहले भी कुछ लोगों को काट चुका है। सिविल अस्पताल की डॉ. मनदीप कौर ने बताया कि कुत्ते के नोचने के मामले में घायल बच्ची कोमल को इलाज के लिए लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।