फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   doda family press conference in case of abohar kand

अबोहर कांडः पहली बार मीडिया के सामने आए डोडा, ऐसा कहा

Sat, 19 Dec 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Sat, 19 Dec 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
doda family press conference in case of abohar kand

भीम टांक हत्याकांड को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे शिव लाल डोडा के भाई अविनाश डोडा पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि इस मामले में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा संवेदनाएं व्यक्त करने के नाम पर शिव लाल डोडा की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


घटना वाले दिन से ही लगातार शिव लाल डोडा, अमित डोडा सहित हमारा पूरा परिवार पुलिस व पीड़ित परिवार के साथ है। इसके अलावा भी इस मामले में कहीं भी हमारा परिवार दोषी साबित होता है तो वे सजा भुगतने को तैयार हैं।
विज्ञापन


बाद दोपहर करीब 1 बजे पुरानी फाजिल्का रोड स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए डोडा ने कहा कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में शिव लाल डोडा ने आजाद प्रत्याशी के रूप में करीब 47 हजार वोट हासिल कर कई राजनीतिक पार्टियों के छक्के छुड़ा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसी विधायक सुनील जाखड़ को आज तक वही डर सता रहा है इसलिए वह डोडा की राजनीतिक छवि को धूमिल करने के लिए मामले को राजनीतिक मोड़ दे रहे हैं।

डोडा ने कहा कि भीम टांक ही नहीं बल्कि पूरे वाल्मीकि समाज के साथ हमारे परिवार के घरेलू संबंध रहे हैं। आज इस दुखद हत्याकांड पर कई पार्टियों के नेता भीम के साथ दिखावे की संवेदनाएं जताकर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

अविनाश डोडा ने कहा कि अगर जाखड़ परिवार इतना ही दलित हितैषी हैं तो उन्होंने अगस्त में मौजगढ़ स्थित गोली-टॉफी की फैक्ट्री में काम करने वाली दलित लड़की पूजा की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या के मामले को राज्यसभा में क्यों नहीं उठाया। उस समय डा. राजकुमार वेरका इस मामले की जांच करने अबोहर क्यों नहीं आए।


इससे पहले भी कांग्रेसी नगर परिषद के प्रधान रहे दलित समुदाय से संबंधित स्व. तुलसीराम दौलिया अपने घर से लापता होने के कई दिनों बाद उनका शव पटेल पार्क के पास कुएं से बरामद हुआ था। उस समय दलित हितैषी जाखड़ ने एससी आयोग से जांच की मांग क्यों नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed