{"_id":"66a5183a21376318eb071106","slug":"doctors-returned-to-work-now-waiting-for-notification-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-478486-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: काम पर लौटे डाॅक्टर, अब अधिसूचना का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: काम पर लौटे डाॅक्टर, अब अधिसूचना का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ओर से हड़ताल खत्म करने के बाद डाॅक्टर काम पर लौट आए हैं। अब अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। राज्य सरकार के वरिष्ठ अफसरों के साथ शुक्रवार को बैठक के दौरान डॉक्टरों की मांगों पर खुलकर चर्चा हुई। अफसरों ने 15 अगस्त 2024 से पहले अधिसूचना जारी करने के प्रति आश्वस्त किया है।
सीपीएस सीएम अमित अग्रवाल ने डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल से मिलकर बातचीत की। इसके बाद एसोसिएशन पदाधिकारी भी अफसरों की बात से सहमत नजर आए। हड़ताल समाप्ति की घोषणा पर एपीएस सीएम अमित अग्रवाल ने एसोसिएशन के प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया समेत अन्य पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराया। डाॅ. राजेश ख्यालिया और महासचिव डॉ. अनिल यादव ने बताया कि बीती रात हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर सभी डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की गई थी। शनिवार को चंडीगढ़, पंचकूला और प्रदेश के अन्य जिलों से भी ओपीडी के साथ अन्य कामकाज भी सामान्य दिखाई दिया।
वहीं, वीरवार और शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और अमित अग्रवाल ने एक-एक मांग पर लंबी चर्चा की। उन्होंने आने वाली तकनीकी दिक्कतों के अलावा केंद्र और राज्य के नियमों के बारे में विस्तार से बताया। सेहत विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल ने एसोसिएशन पदाधिकारियों की मांगों का समर्थन करते हुए वरिष्ठ अफसरों से सिफारिश की।