{"_id":"6518077bf6207adf2103939e","slug":"doctor-injured-in-accident-died-in-chandigarh-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: तेज रफ्तार ऑटो ने दो साइकिल सवारों को कुचला, घायल डॉक्टर की मौत, सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: तेज रफ्तार ऑटो ने दो साइकिल सवारों को कुचला, घायल डॉक्टर की मौत, सामने आया वीडियो
Sat, 30 Sep 2023 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 30 Sep 2023 05:05 PM IST
सार
मोहाली फेज 3बी2 के 38 वर्षीय सत्यजीत कुंद्रा ने अपनी शिकायत में कहा था कि हरियाणा नंबर के एक ऑटो ने उन्हें और उनके साथी लखविंदर को पीछे से बुरी तरह टक्कर मार दी थी। वह दोनों और ऑटो में सवार कुल आठ यात्री घायल हो गए थे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हादसा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में एक तेज रफ्तार ऑटो ने दो साइकिल सवारों को कुचल दिया। हादसा 11 सितंबर को हुआ लेकिन अब इस हादसे का वीडियो सामने आया है। हादसे में मोहाली के दंत चिकित्सक डॉ. लखविंदर सिंह की सिर में चोट आई थी। ब्रेन डेड होने के बाद वे 10 दिन अस्पताल में भर्ती रहे। शुक्रवार दोपहर दो बजे उनकी मौत हो गई। हादसे में उनका साथी अन्य साइकिल सवार सत्यजीत कुंद्रा घायल हो गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब में हैवानियत: दही लेकर आ रहे युवक को तलवारों से काटा, पुरानी रंजिश में दी दर्दनाक मौत
विज्ञापन
मोहाली फेज 3बी2 के 38 वर्षीय सत्यजीत कुंद्रा ने अपनी शिकायत में कहा था कि हरियाणा नंबर के एक ऑटो ने उन्हें और उनके साथी लखविंदर को पीछे से बुरी तरह टक्कर मार दी थी। वह दोनों और ऑटो में सवार कुल आठ यात्री घायल हो गए थे और सेक्टर 16 के अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के दौरान भैंसा टिब्बा लेबर कॉलोनी, एमडीसी, पंचकूला के 20 वर्षीय सोनू को गिरफ्तार कर लिया था जो ऑटो को चला रहा था। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया था। मृतक डॉक्टर लखविंदर सिंह का मोहाली के फेज 3बी2 में दांतों का क्लीनिक बताया गया है और उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।