{"_id":"f2e5302bb508ba58c70d22891d07c126","slug":"doctor-hit-a-slap-to-woman-worker-at-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने अस्पताल में महिला कर्मी को जड़ा थप्पड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर ने अस्पताल में महिला कर्मी को जड़ा थप्पड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 22 Sep 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य अस्पताल की एक महिला डॉक्टर शालिनी ने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने हड़ताल करने पर मजबूर कर दिया। करीब तीन घंटे के बाद यह मामला उस वक्त शांत हुआ जब थप्पड़ मारने वाली डॉक्टर ने महिला कर्मी से माफी मांगी।
विज्ञापन
कर्मियों के मुताबिक गायनी वार्ड में तैनात महिला डॉक्टर शालिनी ने एक महिला सफाई कर्मचारी दुलारी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद महिला कर्मचारी ने पूरी बात अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों को बताई।
विज्ञापन
इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया और कर्मचारियों ने सुबह छह बजे से करीब तीन घंटे तक काम बंद कर दिया। इसके बाद अस्पताल के आला अधिकारियों से भी कर्मियों की बातचीत हुई, लेकिन वह माफी की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. वीके बंसल खुद भी वहां पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत करवाया। कर्मचारियों ने सिविल सर्जन को बताया यह महिला डाक्टर पहले भी कई बार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से बदसलूकी कर चुकी है।
इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी नारेबाजी की। बाद में दुलारी को पीएमओ कार्यालय में बुलाकर समझाने के बाद जब महिला डॉक्टर ने जब माफी मांगी तो मामला शांत हुआ।