फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctor forgot bandage inside woman stomach in amritsar of punjab

चार माह तक दर्द से जूझती रही महिला, अल्ट्रासाउंड में सामने आई वजह तो उड़े होश

Fri, 20 Nov 2020 02:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब )
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब ) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Nov 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Doctor forgot bandage inside woman stomach in amritsar of punjab
डाक्टर

पंजाब के अमृतसर के सिविल अस्पताल में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने जुलाई में लॉकडाउन के दौरान एक महिला का आपरेशन किया और उसके पेट में रुई और पट्टियां छोड़ दी। चार माह तक महिला दर्द से तड़पती रही। अल्ट्रासाउंड से मामले का खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। अब अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


सुरजीत कौर ने बताया कि उसके पित्ते में पथरी थी। चार माह पहले जुलाई में सिविल अस्पताल में उसने ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन के एक सप्ताह बाद पेट में अचानक दर्द उठा तो दर्द निवारक दवा ले ली। इसके बाद हर दस से पंद्रह दिन बाद दर्द होने लगा। वह सिविल अस्पताल के सर्जरी विभाग के डॉक्टर से मिली और परेशानी बताई। 
विज्ञापन



डॉक्टर ने सब कुछ सामान्य होने की बात कहकर लौटा दिया। अक्तूबर में फिर दर्द बढ़ गया तो उसने फिर सर्जरी विभाग के डॉक्टर को दिखाया। इस बार डॉक्टर ने कुछ दर्द निवारक दवाएं दीं और घर भेज दिया लेकिन लगातार दवा खाने से हालत बिगड़ने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह सुरजीत कौर के पेट में असहनीय दर्द उठा। इसके बाद सिविल अस्पताल पहुंची तो सर्जरी विभाग के डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाया। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पता चला कि पेट में रुई और पट्टियां हैं। आरोप है कि जब सर्जरी विभाग के डॉक्टर को रिपोर्ट के बारे में पता चला तो उसने रिपोर्ट गायब करवा दी। 

यह वही डॉक्टर है, जिसने सुरजीत कौर की सर्जरी की थी। सुरजीत कौर के अनुसार चार माह पहले उसके पति ने लोगों से पैसे उधार लेकर उसका ऑपरेशन करवाया था। डॉक्टर की लापरवाही के चलते उसकी यह हालत हो गई है। उसका पति दिहाड़ी करता है। वह मेरा उपचार करवाए या घर का खर्च चलाए। 

मामला गंभीर है। जांच के लिए तीन डॉक्टरों की कमेटी बनाई गई है। अभी शिकायतकर्ता ने शिकायत नहीं दी है। मरीज और सर्जरी विभाग के डॉक्टर को बुलाकर स्टेटमेंट लेंगे। कमेटी एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी। -डॉ. चरणजीत सिंह, एसएमओ, अमृतसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed