फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctor Accused of Beating technician, chandigarh pgi

डॉक्टर पर टेक्नीशियन को पीटने का आरोप, ओटी में भारी हंगामा

Wed, 18 Jan 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Jan 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Doctor Accused of Beating technician, chandigarh pgi
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
पीजीआई ट्रामा सेंटर के ओटी में तैनात एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट के जूनियर रेजिडेंट पर ओटी टेक्नीशियन को पीटने का आरोप है। इसके विरोध में ओटी टेक्नीशियनों ने पीजीआई डायरेक्टर दफ्तर के बाहर धरना दिया। ओटी टेक्नीशियन एसोसिएशन की मांग है कि पीजीआई प्रशासन आरोपी जूनियर रेजिडेंट पर सख्त कार्रवाई करे। पीजीआई प्रशासन ने इस मामले में चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, जो तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पहले बहस फिर हाथापाई
ओटी टेक्नीशियन बिक्रम और एनेस्थीसिया के जूनियर डॉक्टर आशीष एक ही टेबल पर थे। आरोप है कि बिक्रम का पैर एक मशीन के केबल में फंस गया। बिक्रम पैर निकालने लगा तो डॉ. आशीष ने कहा कि ये काम बाद में करना, पहले टेबल पर लेटे पेशेंट को सीधा करो। इस बात को लेकर बहस हो गई। ओटी टेक्नीशियनों का आरोप है डॉ. आशीष ने बिक्रम से हाथापाई कर दी। बताया गया है कि बिक्रम को कुछ महीने पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था। वे एक महीने तक पीजीआई में एडमिट रहे थे। 
विज्ञापन


इसलिए भड़का गुस्सा
एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी मनोज कुमार ने बताया कि पिछले छह महीने के भीतर तीन ऐसे मामले हो चुके हैं, जिसमें जूनियर डॉक्टर ने ओटी टेक्नीशियन के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनसे मारपीट की। हर बार पीजीआई प्रशासन कार्रवाई करने के बजाए दोनों पक्षों में समझौता करवा देता है। इससे रेजिडेंट डाक्टरों का व्यवहार टेक्नीशियन के प्रति खराब होता जा रहा है। छह महीने पहले एक डॉक्टर ने ओटी टेक्नीशियन को थप्पड़ मारा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed