फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   do Whatsapp for Passport related Any problem and issues

पासपोर्ट से जुड़ी कोई भी समस्या है तो इस नंबर पर व्हाट्सअप करें

Thu, 05 May 2016 01:53 AM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
do Whatsapp for Passport related Any problem and issues
वॉट्सऐप

अगर पासपोर्ट बनवाने में कोई परेशानी आ रही हो या आप यह जानना चाहते हो कि फाइल किस स्तर पर और किन कारणों से रुकी है तो बस मोबाइल उठाएं और व्हाट्सअप करें। आपको तुरंत जानकारी मिलेगी। इससे अब आपको पासपोर्ट बनवाने में आ रही छोटी-छोटी परेशानियों के लिए बार-बार पासपोर्ट आफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन


सेक्टर-34 स्थित रीजनल पासपोर्ट आफिस ने लोगों की जरूरत को देखते हुए व्हाट्सअप नंबर (9646462400) शुरू किया है। साथ ही इसमें मैसेज कर पासपोर्ट संबंधी किसी भी तरह के इश्यू की जानकारी ले सकते हैं। इस पर तत्काल या उसी दिन में जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


लोगों का समय बर्बाद होता था
रीजनल पासपोर्ट अधिकारी (आरपीओ) राकेश अग्रवाल ने बताया कि पासपोर्ट आवेदनकर्ताओं को अकसर छोटी-छोटी बातों की जानकारी के लिए कार्यालय आना पड़ता है। कुछ लोग तो पंजाब के दूर-दराज के गांवों से आते हैं, वह भी उस जानकारी के लिए जिसे वह टेक्नोलॉजी की मदद से चंद मिनटों में हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लोगों की सुविधा के लिए पासपोर्ट कार्यालय ने व्हाट्सअप नंबर शुरू किया है। इससे लोग किसी भी तरह की जानकारी के लिए बस कार्यालय के व्हाट्सअप नंबर पर मैसेज करेंगे तो और उन्हें जितनी जल्दी हो सके उनकी पूछताछ का जवाब मिल जाएगा। 

सुझाव हो या शिकायत पर भी होगी सुनवाई, ये है व्हाट्सअप नंबर

do Whatsapp for Passport related Any problem and issues
whatsapp

अगर किसी आवेदनकर्ता को पासपोर्ट बनवाने में किसी तरह की परेशानी आ रही है तो वह व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज कर विभाग से सीधा पूछ सकता है। इसके लिए उसे आफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। वहीं अगर कोई विभाग को कोई सुझाव देना चाहता है तो वह भी व्हाट्सएप कर सकता है।

इसके अलावा किसी आवेदनकर्ता या अन्य को पासपोर्ट कार्यालय के किसी कर्मचारी द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायत करनी हो तो वह भी इसके माध्यम से कर सकता है। इस व्हाट्सअप नंबर की निगरानी रीजनल पासपोर्ट अधिकारी स्वयं कर रहे हैं। किसी तरह की शिकायत पर मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

ये है व्हाट्सअप नंबर
9646462400

इन माध्यम से भी कर सकते हैं पूछताछ
- ईमेल - rpo.chandigarh@mea.gov.in
- टेलीफोन इंक्वायरी नंबर - 0172-2624987, 2624988, 2624989
- टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर - 18002581800
- ट्विटर - @rpochandigarh
- फेसबुक पेज -  rpochandigarh
- वेबसाइट - www.passportindia.gov.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed