फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New method of cheating in the name of corona vaccination 

कोरोना टीकाकरण के नाम पर ठगी का नया तरीका, अनजान लिंक पर न करें क्लिक, लग जाएगी चपत

Mon, 04 Jan 2021 02:05 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 04 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
New method of cheating in the name of corona vaccination 
कोरोना टीकाकरण के नाम पर ठगी। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
लोगों को अब कोरोना की वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है। हर कोई चाहता है कि वैक्सीन के आने के बाद जल्द से जल्द उसका टीकाकरण हो जाए। लोगों की इसी बेसब्री का फायदा उठाकर जालसाज अब ठगी करने में जुट गए हैं। अगर आपके पास भी कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित कोई भी लिंक मोबाइल पर आए तो सतर्क हो जाएं, क्योंकि ठग जल्द टीकाकरण का लालच देकर आपके साथ ठगी करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


भोपाल, नोएडा, समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में कोविड-19 के टीकाकरण का झांसा देकर ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में चंडीगढ़ साइबर सेल भी सतर्क हो गया है। साइबर ठग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लोगों को लिंक भेजकर या कॉल कर जल्द कोरोना वैक्सीन उन तक पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें -  मोबाइल टावरों में तोड़फोड़ के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा रिलायंस, कहा- किसान आंदोलन की आड़ में नाम खराब करने की हो रही साजिश 

विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को लिंक में बताया जा रहा है कि भारत सरकार सर्वेक्षण करा रही है, जिसके लिए पंजीकरण कराना होगा। ठग खुद को सरकारी विभाग अथवा एनजीओ का कर्मचारी बताकर कॉल कर रहे हैं और आधार कार्ड, बैंक खाता से संबंधित जरूरी जानकारियां मांग रहे हैं, ऐसे में अगर आपके पास इस तरह कोई लिंक या कॉल आए तो जरा संभल जाएं और फौरन मामले की सूचना साइबर सेल को दें।



यह भी पढ़ें - पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की पहल, 50 साल पहले 10वीं-12वीं करने वालों को मिलेगा नंबर बढ़ाने का मौका 

ओटीपी पूछकर धोखाधड़ी की कोशिश
भारत सरकार ने लोगों के मुफ्त कोरोना टीकाकरण की घोषणा की है। अब तक के ठगी के मामलों में देखा गया है कि ज्यादातर साइबर ठग ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) को कोविड-19 का रजिस्ट्रेशन बता रहे हैं और ओटीपी को पूछकर ठगी की कोशिश करने में लगे हैं। ऐसे में साइबर सेल ने भी चेताया है कि अगर इस तरह का कोई लिंक भेजकर धोखाधड़ी की कोशिश कर रहा है तो लोग सतर्क हो जाएं और मामले की शिकायत फौरन पुलिस को दें।

कुछ बातों को ध्यान में रखकर बच सकते हैं ठगी से
साइबर एक्सपर्ट राजेश राणा का कहना है कि साइबर ठग किसी भी तरह आपसे ओटीपी नंबर हासिल करना चाहते हैं। इसके लिए वह अलग-अलग तरीका ईजाद करते हैं। एटीएम कार्ड से लेकर क्रेडिट कार्ड एक्सपायर होने, खाता सीज होने, ऑनलाइन पेमेंट एप के बंद होने और खाते में रुपये ट्रांसफर करने के अलावा अब कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है लेकिन अगर आप कुछ बातों को ध्यान में रख लेते हैं, तो ठगी से बच सकते हैं।

ठगी से ऐसे बच सकते हैं
  • कोविड-19 से संबंधित कोई लिंक आए तो उसे खोलने से बचें, क्योंकि ठग आपको चपत लगा सकते हैं।
  • पंजीकरण के नाम पर अगर कोई बैंक की जानकारियां मांगे तो कतई न बताएं।
  • ठग वैक्सीन खत्म होने पर जल्दी टीकाकरण का झांसा दे सकते हैं, ऐसे में कोई भी जानकारी न दें।
  • ओटीपी का काम सिर्फ पैसा ट्रांजेक्शन का होता है, न कि कोविड-19 के पंजीकरण का।
  • इस तरह के लिंक और फोन आने पर साइबर सेल को इसकी सूचना दें।
  •  खुद भी सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed