पैन कार्ड नहीं है तो पहुंचें मां के दरबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस नवरात्र मेले के दौरान डिस्ट्रिक लीगल सर्विस अथॉरिटी (डीएलएसए) कैंप लगाकर भक्तों के लिए यह सुविधा मुहैया कराएगी। मौके पर ही दस्तावेज के साथ फीस भी जमा होगी और कुछ दिन बाद पैन कार्ड आपके घर पहुंच जाएगा। यानी आप मां का आशीर्वाद लेकर जिंदगी में काम आने वाले के प्रमाण की भी सौगात ले सकेंगे।
माता मनसा देवी में डीएलएसए का कैंप
डीएलएसए पिछले चार नवरात्र मेलों से माता मनसा देवी में कैंप लगाते आ रही है, जिसमें लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाता है। कैंप में शिकायतें भी दर्ज होती रही हैं, जिनके निपटारे के लिए भी अच्छा रिस्पांस दिया जाता रहा है। इस बार इन सुविधाओं में और इजाफा किया गया है।
बुजुर्गों की दिक्कतें जानने के लिए भी सर्वे
डीएलएसए ने 20 वर्षों का एक कोश्चनायर तैयार कराया है, जो बुजुर्गों से संबंधित है। इन्हें मनसा देवी मंदिर में आने वाले बुजुर्ग श्रद्धालुओं में बांटकर उनसे भरवाया जाएगा कि उन्हें कैसी दिक्कतें आ रही हैं।
साथ ही सुझाव भी मांगे जाएंगे। मेला खत्म होने के बाद डीएलएसए भरे गए फार्मों के आधार पर निष्कर्ष निकालेगी। डीएलएसए पंचकूला के पैनल एडवोकेट मनबीर राठी ने बताया कि इस बार कैंप में कई नई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। पैन कार्ड के अलावा बुजुर्गों की समस्या जानने के लिए तैयार किए गए फार्म बुजुर्गों की हालत में सुधार करने के लिए उचित कदम उठाने में मददगार साबित होंगे।
650 जवान जुटे सुरक्षा में
मेले के लिए पंचकूला पुलिस ने 650 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। इनमें 350 कर्मी गुजरात व अन्य क्षेत्रों से बुलाए गए हैं। चूंकि, चुनाव का माहौल है। 9 अप्रैल को मेला खत्म होगा और 10 अप्रैल को पोलिंग भी होनी है। लिहाजा, बाहरी क्षेत्रों के जवान भी पंचकूला बुलाए गए हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। एसीपी ममता सौदा को सुरक्षा कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।