डीएलएड परीक्षा प्रथम और द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित, ऐसा रहा होने वाले शिक्षकों का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित डीएलएड प्रवेश वर्ष 2017 के प्रथम वर्ष (रि-अपीयर-नवीन पाठ्यक्रम) एवं प्रवेश वर्ष 2016 के द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर-पुराना पाठ्यक्रम) परीक्षा जनवरी-2019 का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम छात्र-अध्यापक बोर्ड की वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन पर देख सकेंगे। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद, एचसीएस ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी।
डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि वार्षिक प्रणाली के तहत डीएलएड प्रवेश वर्ष 2017 के प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) परीक्षा की पास प्रतिशतता 32.96 रही है। इस परीक्षा में कुल 8587 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए, जिनमें 5076 छात्राओं में से 1901 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। जिनकी पास प्रतिशतता 37.45 रही है तथा 3511 छात्रों में से 929 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिनकी पास प्रतिशतता 26.46 रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि डीएलएड प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षा में शहरी क्षेत्र के परीक्षार्थियों की पास प्रतिशतता 35.77 रही, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थियों की पास प्रतिशतता 32.26 रही है। उन्होंने बताया कि वार्षिक प्रणाली के तहत डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2016 के द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) परीक्षा की पास प्रतिशतता 32.64 रही है।
इस परीक्षा में कुल 4136 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए, जिनमें 2885 छात्राओं में से 975 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, जिनकी पास प्रतिशतता 33.80 रही है तथा 1251 छात्रों में से 375 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिनकी पास प्रतिशतता 29.98 रही है। उन्होंने यह भी बताया कि डीएलएड द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षा में शहरी क्षेत्र के परीक्षार्थियों की पास प्रतिशतता 37.85 रही, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थियों की पास प्रतिशतता 31.37 रही है।
राजीव प्रसाद ने बताया कि परीक्षा की संस्थावार परिणाम शीट्स संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी और परीक्षा में रि-अपीयर रहे छात्र-अध्यापकों के आगामी परीक्षा के लिए आवेदन-पत्र भी संबंधित संस्था की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध पैनल के माध्यम से ऑनलाईन भरे जाएगें।