फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News: Business done equal to previous year on Dhanteras

धनतेरस पर सराफा व्यापारियों की 'दिवाली', बाजारों में रौनक, पिछले साल के बराबर हुआ कारोबार

Sat, 14 Nov 2020 01:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 14 Nov 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News: Business done equal to previous year on Dhanteras
एक शोरूम में धनतेरस के मौके पर गहने पहनकर दिखाती एक कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस के दूसरे दिन भी सोने-चांदी की खूब खरीदारी हुई। ज्वेलर्स का दावा है कि जितना कारोबार पिछली धनतेरस में हुआ था, उतना इस बार भी हुआ। हालांकि कुछ ज्वेलर्स ने यहां तक दावा किया कि पिछली धनतेरस से इस बार ज्यादा कारोबार हुआ है।

विज्ञापन


रात तक शोरूमों में ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। चंडीगढ़ सराफा एसोसिएशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सूरज मोहन चौहान ने कहा कि पिछले साल का 80 फीसदी कारोबार कवर कर लिया गया है।
विज्ञापन


दीपावली के दिन भी खरीदारी होती है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस बार की धनतेरस भी अच्छी रही है। उधर, कारोबारियों का कहना है कि दो दिन धनतेरस होने का फायदा हुआ है। इससे न तो ग्राहकों को दिक्कत हुई और न ही व्यापारियों को।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों ने तसल्ली से खरीदारी की। व्यापारियों ने भी ग्राहकों को अच्छी तरह से अटेंड किया है। यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि शोरूमों का कारोबार अच्छा रहा है, जबकि छोटे दुकानदारों का ज्यादा कारोबार नहीं हुआ है।

पीपी ज्वेलर्स के विकास गर्ग ने बताया कि ज्वेलर्स के कारोबार में अब काफी बदलाव आया है। कंपनियां सस्ते और बेहतरीन डिजाइन के प्रोडक्ट बनाकर ग्राहकों को फाइव स्टार की फीलिंग दे रही हैं। साथ ही ग्राहकों को कुछ न कुछ उपहार भी मिल रहा है। इससे ग्राहकों का झुकाव अब कंपनियों की ओर बढ़ा है।

सुंदर ज्वेलर्स के निदेशक महेंद्र खुराना ने बताया कि रेट गिरने का फायदा हुआ है। जिनके यहां शादियां छह महीने बाद भी होने वाली थी, उन्होंने भी आभूषणों की खरीदारी इस महीने की है। अब ग्राहकों को लगने लगा है कि आगे भी रेट बढ़ेंगे। इसलिए अभी खरीदारी में फायदा है। उन्होंने दावा किया कि कोरोना की वजह से पहले माना जा रहा था कि इस बार धनतेरस फीकी रहेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पिछली बार की तरह इस बार भी अच्छा कारोबार हुआ है।

लैपटॉप का कारोबार 70 फीसदी हुआ कम
सेक्टर- 22 कंप्यूटर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान नरेश कुमार गर्ग बाबी ने बताया कि यह पहली दिवाली है, जब लैपटॉप की बिक्री सबसे कम हुई है। पिछली दिवाली के मुकाबले करीब 70 फीसदी कारोबार कम हुआ है। उनका कहना है कि इसके दो प्रमुख कारण रहे है। पहला कोरोना काल में ऑनलाइन एजुकेशन व वर्क फार्म होम होने की वजह से लोगों ने उसी दौरान खूब लैपटॉप खरीदे। दूसरा कारण यह है कि पिछले 15 दिनों से ऑनलाइन सेल लगी हुई है। लोगों ने उससे भी खूब खरीदारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed