{"_id":"46df7f78041b902a0630c6d8d22cf852","slug":"diwali-bonas-and-lineage-to-chandigarh-pgi-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह! PGI कर्मियों को मिल गया दीवाली का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह! PGI कर्मियों को मिल गया दीवाली का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 06 Nov 2015 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली से पहले पीजीआई कर्मियों के घर में खुशियां आ गई हैं। प्रशासन ने उन्हें बोनस और भत्ता दोनों साथ-साथ दे दिया। रेगुलर कर्मियों के अकाउंट में बोनस के 3453 रुपये और पिछले एक साल से लटके वर्दी के भत्ते का करीब पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलते ही कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। बुधवार को बोनस और भत्ते संबंधी मांग को लेकर पीजीआई इंप्लाइज यूनियन ने डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात की थी। डिप्टी डायरेक्टर ने उनके माध्यम से कर्मचारियों को भरोसा दिलाया था कि दोनों मुद्दे पर जल्द फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
मीटिंग में वेलफेयर का रुपया भी दीपावली से पहले देने का दावा किया गया है। कर्मचारियों की मांगें स्वीकार होने पर पीजीआई इंप्लाइज यूनियन के प्रधान सुलक्षण, जनरल सेक्रेटरी जसवीर सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजा सिंह, वाइस प्रेसिडेंट जगमोहन सिंह, सेक्रेटरी राजेंद्र सिंह व मंजीत ने पीजीआई प्रशासन का आभार जताया है।
विज्ञापन