फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Divyang arrested for talking obscenely on the phone with the medical officer of GMSH-16

जीएमएसएच-16 की मेडिकल ऑफिसर से फोन पर अश्लील बातें करने पर दिव्यांग गिरफ्तार

Sat, 26 Jun 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Divyang arrested for talking obscenely on the phone with the medical officer of GMSH-16
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में बने कोविड- 19 कॉल सेंटर में एक महिला मेडिकल ऑफिसर से फोन पर अश्लील बातें करना सेक्टर 7 निवासी एक दिव्यांग को महंगा पड़ गया। व्यक्ति के परेशान करने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर- 17 थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर दविंदर सिंह (35) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि 23/24 जून की रात को वह कोविड- 19 कॉल सेंटर पर ड्यूटी कर रही थी। ड्यूटी के दौरान उनको सरकारी फोन पर देर रात करीब साढ़े 12 बजे फोन आया। आरोप है कि फोन पर शख्स अश्लील भाषा का प्रयोग करने लगा। इसके बाद करीब डेढ़ बजे 8 से 10 बार फोन आया। लगातार फोन की वजह से ऑफिसर के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इससे परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिस मोबाइल नंबर से फोन आया, उस नंबर की डिटेल निकलवाई। जांच में सामने आया कि वह मोबाइल नंबर सेक्टर-7ए निवासी दविंदर सिंह के नाम पर पंजीकृत है। इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश के दौरान उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शिकायतकर्ता ने आरोपी की कॉल रिकार्डिंग भी पुलिस को दी गई है। हालांकि पुलिस ने उसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed